Madhya Pradesh: चोरी के शक में मकान मालिक ने लड़के के साथ की मारपीट, प्राइवेट पार्ट में डाला पेट्रोल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 11, 2022, 07:02 PM IST

Madhya Pradesh: मकान मालिक ने लड़के पर आरोप लगाया कि उसने उसके 9 साल के बेटे को बहला फुसलाकर तीन किस्तों में 50,000 रुपए ले लिए। बच्चे ने ये बात नाजिम को तब बताई थी, जब उससे पैसे गायब होने की बात सामने आई थी।

Madhya Pradesh: चोरी के शक में मकान मालिक ने लड़के के साथ की मारपीट, प्राइवेट पार्ट में डाला पेट्रोल

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक छात्र को उसके मकान मालिक और दोस्तों द्वारा मकान मालिक के बेटे से 50,000 रुपए ठगने के संदेह में बेरहमी से पीटा। आरोपियों ने लड़के के साथ मारपीट कर उसके प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाल दिया और उसका मोबाइल भी छीन लिया। घटना इंदौर के तेजाजी नगर की है, जहां 22 साल का छात्र अपनी दो बहनों के साथ किराए के मकान में रहता है।

मकान मालिक ने चोरी के शक में लड़के के साथ की मारपीट

नाजिम नाम के मकान मालिक ने लड़के पर आरोप लगाया कि उसने उसके 9 साल के बेटे को बहला फुसलाकर तीन किस्तों में 50,000 रुपए ले लिए। बच्चे ने ये बात नाजिम को तब बताई थी, जब उससे पैसे गायब होने की बात सामने आई थी। लड़के ने हाल ही में एक नया लैपटॉप खरीदा था और इसने इस बात को हवा मिली कि पैसे वास्तव में उसके बेटे से लिए गए थे।

भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक ईद के लिए बकरी खरीदने के बहाने नाजिम लड़के को अपने साथ ले गया। वह एक दोस्त के यहां पहुंचा और किसी अनजान व्यक्ति से बकरे की सौदेबाजी करने का नाटक किया। इसके तुरंत बाद नाजिम लड़के को एक घर की छत पर ये कहते हुए ले गया कि बकरी वहीं बंधी हुई है। नजीम के दोस्त आदिल, सलमान और एक अन्य आरोपी ने छत पर पहुंचते ही लड़के को पीटना शुरू कर दिया। 

प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डालने के बाद पिटाई का बनाया वीडियो

इस दौरान चारों आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देने और उसके प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डालने के बाद उसकी पिटाई का वीडियो बनाया। डर के मारे लड़का कहने को तैयार हो गया कि उसने नाजिम के बेटे से लिए गए पैसों से लैपटॉप खरीदा है। इसके बाद नाजिम लड़के को वापस घर ले आया और सभी को बताया कि उसका एक्सीडेंट हो गया है। इसके बाद लड़के ने अपने साथ हुई घटना के बारे में अपने परिवार से बात की और उनकी सलाह पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

End of Article