क्रिकेट

IND vs PAK Aaj Ka Toss Live: आज का टॉस किसने जीता, भारत और पाकिस्तान के बीच है मुकाबला

IND vs PAK Asian Games Final T20 Toss LIVE, India vs Pakistan Timing Today Match (भारत बनाम पाकिस्तान आज का टॉस कौन जीता) Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 3 अक्टूबर, 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स का फाइनल मैच कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन में खेला जाएगा। जानिए किसने जीता टॉस और क्या लिया फैसला?

Image

भारत पाकिस्तान टॉस अपडेट।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs PAK Asian Games Final T20 Toss LIVE: एशियन गेम्स क्रिकेट का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच आज खेला जाएगा। यह रोमांचक मुकाबला कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन में होगा। भारत ने श्रीलंका को तो पाकिस्तान ने बांग्लादेश को सेमीफाइनल में मात देकर गोल्ड मेडल मैच में अपनी जगह पक्की की है। भारत ने टॉस जीता।

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह फॉर्म में हैं। श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने पहली ही ओवर में श्रीलंका को दो झटके दिए थे। उन्होंने अपने 2 ओवर में केवल 7 रन खर्चे थे। बल्लेबाजी में वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन ने शानदार काम किया था। वैभव ने 38 तो किशन ने 80 रन की नाबाद पारी खेली थी। पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक भी अपना दम दिखाना चाहेंगे।

पाकिस्तान से रहना होगा सावधान

दूसरी तरफ पाकिस्तानी की बल्लेबाजी की बात करें तो साहिबजादा फरहान, माज सदाकत, हसन नवाज, सईम अयूब जैसे खिलाड़ी से टीम इंडिया को सावधान रहना होगा। गेंदबाजी में उनके पास अबरार अहमद, सुफियान मोकिम के साथ सइम अयूब और अराफात मिन्हास जैसे नाम है। कुल मिलाकर करोगी के पिच को देखते हुए दोनों टीमों में कांटे की टक्कर की उम्मीद है।

कब शुरू होगा भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स का फाइनल मैच? (IND vs PAK Asian Games Final Match Timing)

भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स का फाइनल मैच कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन में सुबह 10:00 बजे शुरू होगा।

कितने बजे होगा भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स का फाइनल मैच का टॉस (IND vs PAK T20 Toss Timing)

भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स का फाइनल मैच का टॉस सुबह 9:30 बजे के बाद हुआ।

कौन जीता भारत और पाकिस्तान के आज के मैच का टॉस (Who Won Today IND vs PAK Match Toss)

भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स फाइनल मैच का टॉस भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता और बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस के दौरान दोनों कप्तानों के बीच हैंडशेक नहीं हुआ। भारतीय प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वैभव सूर्यवंशी खेलने उतरेंगे।

भारत और पाकिस्तान की टीमें:-

भारत : श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, विपराज निगम, यश ठाकुर, अर्शदीप सिंह।

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान (कप्तान), साइम अयूब, माज सदाकत, उस्मान खान, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, मोहम्मद वसीम, अहमद दानियाल, सुफियान मोकिम, अबरार अहमद, आकिफ जावेद, अली रजा, साद मसूद, हैदर अली।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article