बॉक्स ऑफिस

Drishyam 3 Box Office: अजय देवगन का भौकाल, दृश्यम 3 बनी सबसे बड़ी ओपनर; धुरंधर समेत इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

Drishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। दृश्यम 3 अजय के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। आइए आपको फिल्म की कमाई बताते हैं।

Image

drishyam 3 (photo credit- instagram)

Drishyam 3 Box Office: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) विजय सलगांवकर बनकर एक बार फिर सिनेमाघरों में लौट आए हैं। अभिनेता की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' रिलीज हो गई है। दृश्यम का ये फाइनल चैप्टर है, जिसका निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। अजय देवगन की ये फिल्म रिलीज से पहले ही छाई हुई थी और आते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। दृश्यम 3 (Drishyam 3) ने पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है, जिसके चलते अजय देवगन की फिल्म ने कई बिग बजट मूवीज का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आइए आपको पहले दिन की कमाई के साथ साथ ये भी बताते हैं कि फिल्म ने कौन कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें- The Vvaan Box Office: दृश्यम 3 के रिलीज होते ही 'द वन' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन इतना हुआ कलेक्शन

    फिल्म ने पहले की धांसू कमाई

    दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' या कहे कि दृश्यम 3 की एडवांस बुकिंग 4-5 दिन पहले ही शुरू हो गई थी और फैंस ने भी फिल्म की ताबड़तोड़ एडवांस बुकिंग की। दावा किया जा रहा था कि एडवांस बुकिंग में मिले भयंकर रिस्पॉन्स की वजह से फिल्म पहले दिन 40 से 50 करोड़ की कमाई आसानी से कर लेगी, लेकिन कमाई अनुमान से भी ज्यादा हुई है। फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज हुई और फिल्म को गांधी जयंति की छुट्टी का पूरा-पूरा फायदा मिला। सैकनिल्क की रिपोर्ट अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 66.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। दृश्यम 3 के देशभर में 15,735 शोज लगे हैं और फिल्म की इंडिया में ग्रॉस कमाई 80.10 करोड़ हुई है। वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 95.10 करोड़ रुपये हो गया है। दृश्यम 3 इस धांसू कमाई के साथ अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनर भी बन गई है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें- Udta Teer: आयुष्मान खुराना-सारा अली खान की फिल्म की रिलीज टली, अब इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

      दृश्यम 3 बनी साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर

      अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 ने अपनी धुआंधार कमाई से कई बिग बजट फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा है। फिल्म साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर वाली फिल्म भी बन गई है। दृश्यम 2 ने धुरंधर द रिवेंज, पठान, एनिमल, बॉर्डर 2 जैसे की फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, दृश्यम 3 साल 2026 की सबसे बड़ी ओनपर धुरंधर 2 को नहीं पछाड़ पाई है।

      'दृश्यम 3' की कास्ट

      बता दें कि दृश्यम 3 में अजय देवगन के साथ ही तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और कमलेश सावंत भी नजर आ रहे हैं। तीसरे पार्ट में नए कलाकारों को भी जोड़ा गया है, जिसमें पहला नाम जयदीप अहलावत का है। इनके अलावा फिल्म में प्रकाश राज और सौरभ शुक्ला ने भी खास रोल निभाया है।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article