दिल्ली में लवजिहाद? मुस्लिम शख्स ने धर्म छिपाकर हिंदू लड़की को फंसाया, की शादी फिर खुला जब राज तो...महिला ने सुनाई आपबीती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 11, 2022, 12:23 AM IST

Delhi Love Jihad: महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि जब उसने शादी तोड़ने की कोशिश की तो उसके साथ मारपीट की गई। उसे प्रताड़ित किया गया।

दिल्ली में लवजिहाद? मुस्लिम शख्स ने धर्म छिपाकर हिंदू लड़की को फंसाया, की शादी फिर खुला जब राज तो...महिला ने सुनाई आपबीती
Photo Credit: BCCL

दिल्ली में लवजिहाद का एक मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने मुस्लिम पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। शिकायत में उसने ऐसे-ऐसे आरोप लगाए हैं कि रोंगटे खड़े हो जाएं। आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस महीने की 7 सितंबर को दिल्ली की रहने वाली एक 36 वर्षीय महिला घायल अवस्था में ज्योति नगर थाने पहुंची। उसने अपने पति (इरशाद अली खान) पर आरोप लगाया कि वो उसका यौन उत्पीड़न करता है, मारपीट करता है।  

ऐसे फंसाया

महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि 2011 में वह इरशाद अली खान के संपर्क में आई थी। मुलाकात के समय उसने अपना परिचय गुड्डू चौधरी के तौर पर दिया था। खान ने खुद को हिंदू के रूप में पेश करने के लिए अपनी बांह पर "मा शेरावाली" का टैटू भी बनवा रखा था। बाद में 2015 में दिल्ली के कर्दमपुरी निवासी खान ने हिंदू बनकर महिला से शादी कर ली। हालांकि, शादी के तुरंत बाद, महिला को एहसास हुआ कि जिस व्यक्ति से उसकी शादी हुई है वह मुस्लिम है। उसे यह भी पता चला कि खान पहले से शादीशुदा था और उसकी पहली शादी से उसके दो बच्चे भी थे।

खुलासे के बाद मारपीट

महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि जब उसने शादी तोड़ने की कोशिश की तो उसे पीटा गया। उसे विभिन्न तरीकों से प्रताड़ित किया गया। महिला ने आरोप लगाया कि उसकी सहमति के बिना कई मौकों पर उसका यौन शोषण (अप्राकृतिक यौन संबंध) किया गया।पीड़िता ने बताया कि उसे बंदी बना लिया गया था और उसे कभी बाहर जाने नहीं दिया जाता था। कभी-कभी, उसे केवल कड़ी निगरानी में ही बाहर जाने की अनुमति दी जाती थी।

कई बार शिकायत की कोशिश की

महिला ने पुलिस को बताया कि उसने कई बार पुलिस के पास उत्पीड़न की रिपोर्ट करवाने की कोशिश की थी, लेकिन खान ने उसे यह कहते हुए धमकी दी कि वह पेशे से एक वकील है और कोई भी उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सकता है। जिससे महिला को शिकायत दर्ज करने का अपना निर्णय वापस लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।

महिला की काउंसलिंग

पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं महिला की काउंसलिंग भी कराई जा रही है। पुलिस ने कहा कि उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया था, जिसमें उसके शरीर पर कई चोटें पाई गईं हैं।

End of Article