Rashtravad: क्या धर्मांतरण का टूल बन गया है 'लव-जिहाद', शहर-शहर यह 'डेंजरस प्लान' क्यों तैयार हुआ? पूरा पैटर्न समझिए

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 3, 2022, 08:51 PM IST

Rashtravad: यूपी-झारखंड से गुजरात तक शहर-शहर लव जिहाद की खतरनाक साजिश हो रही है। इसके सनसनीखेज मामले सामने आ रहे हैं। अब लव जिहाद का धर्मांतरण वाला पूरा पैटर्न समझिए। ये साजिश कैसे रची जाती है।

Rashtravad: राष्ट्रवाद में बात शहर-शहर लव जिहाद की खतरनाक साजिश की। जिसकी परत लगातार खुल रही है। यूपी से लेकर झारखंड और अब गुजरात में भी लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला इतना बढ़ गया है कि गुजरात के डीसा में लोग सड़क पर उतर आए। लव जिहाद के खिलाफ जनता ने प्रदर्शन किया चो उल्टे पुलिस ने उन्हीं को निशाना बना लिया और प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया। लव जिहाद के इस अखिल भारतीय पैटर्न को समझने के लिए आपको देश में अलग-अलग जगह पर चले रहे मॉडल को समझना जरूरी है। 

सबसे पहले बात झारखंड की करते हैं। जहां दुमका का मामला आपको पता है कि कैसे शाहरुख नाम के लड़के ने दोस्ती ना करने पर अंकिता पर पेट्रोल डाल कर जला दिया। नया मामला लोहरदगा का है। यहां मुस्लिम शख्स पर नाम बदलकर रेप करने का आरोप लगा है। हिंदू नाम रखकर नाबालिग लड़की से दोस्ती की, रब्बानी अंसारी नाम के लड़के ने साजन उरांव बनकर इस पूरी साजिश को अंजाम दिया। पहचान सामने आने पर नाबालिग को कुएं में फेंक दिया। हिंदू संगठनों ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद रब्बानी अंसारी पर पॉक्सो समेत कई धाराओं में केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित लड़की से सुनिए, पूरा मामला क्या है ? 

झारखंड के बाद अब यूपी की बात समझिए। यूपी में 3 जगहों से जव जिहाद के मामले सामने आए। बागपत, फतेहपुर और अयोध्या। अयोध्या से फतेहपुर और बागपत तक हिंदू नाम रखकर बेटियों को फंसाने की नई साजिश का खुलासा हुआ है। इस बीच बागपत मामले में पीड़िता के बयान से नया मोड़ आ गया है... खुलासा हुआ है कि, मुस्लिम शख्स रईस ने विकास बनकर हिंदू लड़की को जाल में फंसाया था और बुर्का पहनने का भी दबाव बनाया था। पीड़ित का बयान सुनिए।

यूपी में जो तीन बड़े मामले में है, उसको समझने के लिए तीनों घटनाओं को एक साथ समझने की कोशिश कीजिए। यूपी में पिछले कुछ समय से जिस तरह से लव जिहाद का मामला बढ़ा है। इस पर योगी सरकार के ताकतवर मंत्री क्या कह रहे हैं वो सुनिए।

गुजरात के बनासकांठा में मुस्लिम युवक के प्रेम में फंसी लडकी तथा उसके भाई व मां के धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। पीडित पिता हरेश सोलंकी ने परिवार के सदस्यों का जबर्दस्ती धर्म परिवर्तन से दुखी होकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अब लव जिहाद का धर्मांतरण वाला पूरा पैटर्न समझिए । ये साजिश कैसे रची जाती है।

  1. सबसे पहले नाम बदल कर लड़की से दोस्ती करते हैं
  2. अपना धर्म लड़की को नहीं बताते हैं
  3. दोस्ती के बाद लड़की से शादी करते हैं
  4. शादी के बाद अपनी असली पहचान बताते हैं
  5. शादी के बाद लड़की का धर्म बदलवाते हैं
  6. धर्म नहीं बदलने पर मारते-पीटते हैं
  7. जबरन धर्मांतरण कराने वालों का ये पूरा सिस्टिम है।

राष्ट्रवाद में अब आज के सवाल

यूपी-झारखंड से गुजरात तक, लव जिहाद की साजिश के पीछे कैसी सोच ?
शहर-शहर लव जिहाद वाला 'डेंजरस प्लान' क्यों तैयार हुआ है ?
क्या धर्मांतरण का टूल बन गया है 'लव-जिहाद'?
मजहब छिपाने वाले 'जिहादी गैंग' पर लगाम कब लगेगी ?
क्या मोहब्बत के नाम पर 'मजहबी' कट्टरता फैलाने का काम हो रहा है?




 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

फ्लैट का पजेशन मिलने के बाद भी मुआवजे की मांग कर सकते हैं खरीदार, पंजाब-हरियाणा HC का बड़ फैसला

फ्लैट का पजेशन मिलने के बाद भी मुआवजे की मांग कर सकते हैं खरीदार, पंजाब-हरियाणा HC का बड़ फैसला

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा, दिल टूट गया...दिग्गज नेताओं ने क्या-क्या कहा?

नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा, दिल टूट गया...दिग्गज नेताओं ने क्या-क्या कहा?

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ