Greater Noida: बेटे ने उठाया इतना बड़ा कदम, गोली मार कर की पिता की हत्या, दोनों के बीच था ये विवाद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 29, 2022, 04:34 PM IST

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के पल्ला गांव में एक शख्स ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। संपत्ति को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था, जिसके बाद बेटे ने इतना बड़ा कदम उठा लिया।

Greater Noida: बेटे ने उठाया इतना बड़ा कदम, गोली मार कर की पिता की हत्या, दोनों के बीच था ये विवाद

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में दादरी थाने में आने वाले पल्ला गांव में बुधवार दोपहर एक व्यक्ति की उसके बेटे ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि ये हत्या संपत्ति विवाद के कारण हुई। पुलिस ने आरोपी की पहचान लोकेश भाटी और मृतक की पहचान उसके पिता विपत्रम भाटी के रूप में की है। बुधवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक व्यक्ति को गोली मार दी है। इसके बाद, पुलिस मौके पर पहुंची और आदमी को अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद उसके परिवार वालों को उसकी मौत की सूचना दी गई।

विपत्रम की पत्नी ने संकेत दिया कि उसका बड़ा बेटा लोकेश अपराध में शामिल था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने लोकेश के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की हैं। गुरुवार की रात पुलिस को उसके रूपवास चौराहे के पास मौजूद होने का पता चला। बाद में पुलिस के प्रयासों से उसकी गिरफ्तारी हुई। उसके द्वारा अपराध करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली देशी बंदूक की बरामदगी हुई है। उसके पास से एक कार भी बरामद हुई है।

गिरफ्तार व्यक्ति ने पूछताछ के दौरान बताया किया कि संपत्ति से जुड़े मुद्दों पर उसका अपने पिता के साथ अक्सर झगड़ा होता था। वह अपने नाम पर संपत्ति करवाना चाहता था लेकिन उसके पिता ने संपत्ति को ट्रांसफर करने से इनकार कर दिया। इस बात को लेकर आरोपी गुस्से में था और उसने अपने पिता को मारने का फैसला किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को अदालत में पेश किया गया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

End of Article