बूढ़े नौकर की माता पिता ने डंडों से पीट-पीटकर कर दी हत्या, नाबालिग लड़की संग छेड़छाड़ का शक-VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 4, 2022, 11:49 AM IST

Elderly servant beaten to death: महाराष्ट्र के कुर्ला गोवंडी के मानखुर्द इलाके में नाबालिग के साथ छेड़छाड़ के शक में  माता पिता ने की बुजुर्ग नौकर की पीट-पीटकर हत्या कर दी है।

बूढ़े नौकर की माता पिता ने डंडों से पीट-पीटकर कर दी हत्या, नाबालिग लड़की संग छेड़छाड़ का शक-VIDEO

नई दिल्ली: कुर्ला गोवंडी के मानखुर्द इलाके में एक 70 साल बुजुर्ग नौकर की बेरहमी से लकड़ी डंडो से पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में मुम्बई पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है, इन दोनों पति पत्नी को शक था कि उनका बुजुर्ग नौकर उनकी नाबालिग लड़की के साथ गलत हरकते करता है, इसी शक में इन दोनों ने नौकर की इतनी पिटाई की कि उसकी मौत हो गई।

हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने शव को दूर ले जाकर सुनसान जगह पर फेंक दिया, स्थानीय लोगों की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तो बुजुर्ग के शरीर की कई हड्डियां टूटी हुई थी, इन दोनों की गिरफ्तारी सोमवार को हुई है।

मानखुर्द पुलिस थाने में  सुबह कुछ निवासियों ने शेख का शव देखा तो उन्होंने तुरंत मानखुर्द पुलिस को सूचना दी।  पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मोहम्मद इस्मत के रूप में हुई है और इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।

आरोपी पत्नी और बच्चों के साथ घर से फरार हो गया

मानखुर्द पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए पांच टीमों का गठन किया दो  घर भेजे,  हालांकि आरोपी पत्नी और बच्चों के साथ घर से फरार हो गया। आरोपी पटना जाने की तैयारी कर रहा था।  मानखुर्द पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी पति को उसकी पत्नी फिरोजा जाफर के साथ चेंबूर से गिरफ्तार कर लिया।

आरोप लगाया कि जिस बुजुर्ग की हत्या हुई वो उनकी बेटी को छेड़ता था

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया और आरोप लगाया कि जिस बुजुर्ग की हत्या हुई वो उनकी बेटी को छेड़ता था हालांकि पुलिस को पड़ोसियों से पूछताछ में ऐसा कोई सबूत नही मिला है लेकिन जिस बेरहमी से बुजुर्ग की पिटाई की गई है वो पुलिस को भी हतप्रभ कर रही है क्योंकि अगर लड़की से छेड़छाड़ हो रही थी तो इन अरोपियों को पुलिस में शिकायत करनी चाहिए थी जिसपर पुलिस लड़की का बयान लेकर बुजुर्ग को गिरफ्तार करती,ऐसी पिटाई करने का क्या कारण रहा जिससे उसकी जान चली गई।

End of Article