Kolkata: 21 साल की बंगाली एक्ट्रेस का शव फ्लैट पर लटका मिला, सुसाइड नोट भी बरामद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 26, 2022, 12:10 PM IST

Kolkata: 21 साल की बंगाली एक्ट्रेस का शव बुधवार को उनके फ्लैट से लटका मिला। पुलिस ने इस मामले में हत्या और सुसाइड के दोनों एंगल से जांच शुरू कर दी है।

Kolkata: 21 साल की बंगाली एक्ट्रेस का शव फ्लैट पर लटका मिला, सुसाइड नोट भी बरामद
Photo Credit: Times Now

कोलकाता: बंगाली मॉडल से एक्ट्रेस बनी बिदिशा डे मजूमदार (Bidisha De Majumdar) का शव कोलकाता के नागरबाजार इलाके में उनके फ्लैट पर लटका मिला। 21 साल की एक्ट्रेस पिछले चार महीने से अपने माता-पिता के साथ किराए के मकान में रह रही थी। एक्ट्रेस का शव बुधवार शाम उनके अपार्टमेंट से बरामद किया गया। पुलिस ने घर का मेन गेट तोड़कर शव को बाहर निकाला।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

एक्ट्रेस बिदिशा डे मजूमदार की ये हत्या है या उन्होंने आत्महत्या की है, इसे लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस ने बिदिशा के करीबी परिचितों, परिवार के सदस्यों और दोस्तों से उसके बारे में जानकारी जुटाने के लिए पूछताछ शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए आरजी कर अस्पताल भेजा गया है। 

एक्ट्रेस के फ्लैट से मिला सुसाइड नोट

रिपोर्ट्स के मुताबिक बिदिशा का एक बॉयफ्रेंड था, जिसका नाम अनुभव बेरा था। बिदिशा के दोस्तों ने दावा किया कि वह कथित तौर पर रिश्ते में नाखुश थी और वह डिप्रेशन में थी। कथित तौर पर एक्ट्रेस के फ्लैट से एक सुसाइड नोट मिला है और आगे की जांच जारी है। साल 2021 में बिदिशा डे मजूमदार ने अनिर्बेड चट्टोपाध्याय की शॉर्ट फिल्म भार- द क्लाउन से अपनी शुरुआत की। मशहूर अभिनेता देबराज मुखर्जी ने इस फिल्म में अहम भूमिका निभाई थी।

End of Article