क्राइम

Rape News:ओडिशा के बालासोर में महिला को अगवा कर कई महीनों तक उससे दुष्कर्म करने का आरोप

Rape News: पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला को बालासोर के एक पुनर्वास केंद्र में भेज दिया गया है और बुधवार को उसकी मेडिकल जांच कराई गई। उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

Image

प्रतीकात्मक फोटो (istock)

Rape News: ओडिशा के बालासोर जिले में 23 वर्षीय एक महिला का उसके इलाके के एक व्यक्ति ने अपहरण कर लिया और उसके बाद पिछले छह महीनों में कई लोगों ने उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।पीड़िता ने मंगलवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि उसे अगवा किया गया और पिछले छह महीने में उसे मयूरभंज जिले के बारीपदा में रखा गया।

उसने आरोप लगाया कि इस दौरान उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और उसे शारीरिक यातनाएं दी गईं।महिला ने बताया कि वह हाल ही में किसी तरह वहां से भाग निकली और उसने भोगराई पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

भोगराई पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक रोहित कुमार बल ने बताया कि महिला की मां ने तीन मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी एक व्यक्ति के साथ भाग गई है और अपने साथ तीन लाख रुपये से अधिक के गहने भी ले गई है।इस शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

भाषा इनपुट

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article