गाजियाबाद

जिस पर थी बचाने की जिम्मेदारी वही कर रहा दरिंदगी, दारोगा ने किया बच्ची का डिजिटल रेप

दिल्ली पुलिस की एक महिला कांस्टेबल की बेटी के साथ डिजिटल रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि दिल्ली पुलिस में तैनात दारोगा ने उसकी तीन साल की बेटी के साथ अश्लील हरकतें की और किसी से न बताने पर की धमकी भी दी।

Image

(सांकेतिक फोटो)

Photo : Times Now Digital

गाजियाबाद : अपराधी तो अपराधी अब सुरक्षा का एहसास कराने वाले ही बेटियों पर गलत निगाह रख रहे हैं। अब दिल्ली पुलिस के एक दारोगा पर आरोप लगा है कि उसने दिल्ली पुलिस की एक महिला हेड कांस्टेबल की मासूम बेटी से डिजिटल रेप किया और किसी को मामले की जानकारी देने पर बच्ची को धमकाया भी। पुलिस का कहना है कि आरोपी दारोगा के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

दारोगा का घर पर था आना जाना

पुलिस के मुताबिक नंदग्राम थानाक्षेत्र निवासी महिला दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है और वह पति से अलग तीन साल की बेटी के साथ रहती है। हेड कांस्टेबल का आरोप है कि उक्त दारोगा ने उनकी बेटी के साथ गलत हरकत की। उन्होंने बताया कि गोविंदपुरम में रहने वाले दारोगा से उनकी पुरानी जान पहचान है। इसी के चलते अक्सर उसका घर पर भी आना-जाना है। हिंदुस्तान की खबर के हवाले से आरोप है कि तीन दिन पहले दरोगा घर आया। उसने तीन साल की बेटी को अकेला पाकर न सिर्फ अश्लील हरकत की, बल्कि उसके साथ डिजिटल रेप भी किया।

हेड कांस्टेबल के मुताबिक, आरोपी की हरकतों से उसकी बेटी असहज हो गई और उससे दूर हटने की जिद करने लगी। हालांकि, उन्होंने शुरुआत में बेटी के इस व्यवहार को अनदेखा किया, लेकिन अजीब बर्ताव देखकर उन्होंने बेटी से इस बारे पूछा तो उसने सारी घटना बताई। हेड कांस्टेबल का आरोप है कि उसने आरोपी से उसकी हरकत का विरोध किया तो उसने धमकी देनी शुरू कर दी। इसके बाद हेड कांस्टेबल ने चार अगस्त को नंदग्राम थाने में शिकायत की।

एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने कहा कि दिल्ली पुलिस की हेड कांस्टेबल ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और बच्ची का मेडिकल परीक्षण और मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए जाएंगे। साक्ष्य संकलन और पीड़िता के बयान के साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article