क्राइम

Rewa Gangrape: घर से नाराज होकर निकली नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, रीवा का है मामला

रीवा में मां की डांट के बाद घर से नाराज होकर निकली नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने नाबालिग की शिकायत के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Rewa Gang Rape: गैंगरेप की यह घटना रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र की है। मां की डांट के बाद घर से नाराज होकर निकाली नाबालिग लड़की को उसका प्रेमी संदीप कोल झांसा देकर अपने साथ ले गया। उसने मांग में सिंदूर भर शादी का झांसा देकर उसे तीन दिन अपने पास रखा और उसका शारीरिक शोषण किया। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हुई तो प्रेमी ने उसे घर से निकाल दिया।

इसके बाद सुमित चिकवा, निहाल चिकवा और एक अमित चिकवा लड़की को रेलवे स्टेशन छोड़ने की बात कहकर अपने साथ ले गए। बाद में उन्होंने लड़की के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया और उसे रेलवे स्टेशन छोड़कर फरार हो गए। यहां पर उसकी मुलाकात एक परिचित से हुई और वह उसके साथ अपने घर पहुंची और आपबीती सुनाई। उसके बाद परिजन उसे थाना चोरहटा लेकर पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

रीवा के एडिशनल एसपी अनिल सोनकर ने बताया कि एक नाबालिग बच्ची अपने परिजनों के साथ चोरहटा थाना में आई थी। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि मां की डांट के बाद वह घर से नाराज होकर अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। लड़की का प्रेमी संदीप कोल है। कोल गल्ला मंडी का निवासी है। उसने उसे तीन दिन अपने घर पर रखा और उसका शारीरिक शोषण किया।

लड़की ने बताया कि उसके दोस्त सुमित चिकवा, निहाल चिकवा और अमित चिकवा ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने तुरंत संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया और बच्ची का मेडिकल कराया गया। पुलिस ने संबंधित सभी आरोपियों को दबिश देकर पकड़ लिया है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article