IND vs PAK, T20 World Cup 2021 Match Highlights: पाकिस्तान ने लूट लिया 'मौका', नहीं जड़ने दिया भारत को जीत का 'छक्का'
India vs Pakistan, IND vs PAK T20 World Cup Match Highlights: 14 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप का इतिहास पलट गया। भारत को रविवार को टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के हाथों 10 विकेट की शर्मनाक शिकस्त झेलनी पड़ी।
IND vs PAK, T20 World Cup 2021 Match Highlights: 14 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप का इतिहास पलट गया। भारत को रविवार को टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के हाथों 10 विकेट की शर्मनाक शिकस्त झेलनी पड़ी। भारत ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 7 विकेट पर 151 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने 17.5 ओवर में बिना कोई विकेट गवाएं लक्ष्य हासिल कर लिया। मोहम्मद रिजवान (79*) और बाबर आजम (68*) ने पाकिस्तान को आसान जीत दिलाई। इसी के साथ टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने अपने हार के सिलसिले को तोड़ दिया और अंतर 1-5 कर दिया। भारतीय टीम कभी भी टी20 इंटरनेशनल मैच में 10 विकेट से नहीं हारी थी, लेकिन आज उसके नाम ये शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने 4 ओवर में 31 रन देकर तीन बल्लेबाजों को आउट किया। अफरीदी ने रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली को अपना शिकार बनाया था।
भारत-पाकिस्तान टी20 मैच लाइव स्कोर: यहां देखें
पाकिस्तान की पारी का हाल
152 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान को बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने तेज शुरूआत दिलाई। दोनों ने 46 गेंदों में पहले 50 रन की साझेदारी की। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने एक बार भी जोखिम भरा शॉट नहीं खेला और बहुत सादगी से अपनी पारी आगे बढ़ाई। भारत ने दो से तीन ओवर में दबाव बनाया जरूर, लेकिन पाक ओपनर्स ने बहुत अच्छी तरह से दबाव ने निपटारा किया।
दोनों बल्लेबाजों ने मैदान के चारों कोनों में शॉट घुमाते हुए 12.5 ओवर में 100 रन की साझेदारी पूरी की। बढ़िया बात यह रही कि रिजवान और बाबर दोनों ने कभी गलत शॉट नहीं खेला, कि ये कहना पड़े कि इन्हें भाग्य का साथ मिला। बिना जोखिम के खेलते हुए 106 गेंदों में दोनों ने 150 रन की साझेदारी पूरी कर ली। पाकिस्तान ने 13 गेंदें शेष रहते 10 विकेट की बड़ी जीत हासिल की।
भारत की पारी का हाल
इससे पहले विराट कोहली (57) और ऋषभ पंत (39) की दमदार पारियों की बदौलत भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 151 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित भारत की शुरूआत अच्छी नहीं रही। शाहीन शाह अफरीदी ने रोहित शर्मा को खाता भी नहीं खोलने दिया और एलबीडब्ल्यू आउट किया। फिर उन्होंने केएल राहुल (3) को क्लीन बोल्ड किया। सूर्यकुमार यादव (11) ने दो आकर्षक स्ट्रोक्स जमाए, लेकिन हसन अली ने उन्हें विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराकर भारत को तीसरा झटका दिया।
फिर कप्तान कोहली ने ऋषभ पंत (39) के साथ चौथे विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी करके भारतीय पारी संभाली। शादाब खान ने पंत का कैच अपनी ही गेंद पर लपका। यहां से कोहली को रवींद्र जडेजा (13) का साथ मिला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 41 रन जोड़े। फिर हसन अली ने जडेजा को मोहम्मद नवाज के हाथों कैच आउट कराया। कोहली को शाहीन अफरीदी ने विकेटकीपर रिजवान के हाथों कैच आउट कराकर भारत को छठां झटका दिया।
कोहली ने 49 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 57 रन बनाए। फिर हार्दिक पांड्या कमाल नहीं कर पाए और 8 गेंदों में दो चौके की मदद से 11 रन बनाकर हैरिस राउफ की गेंद पर मिड ऑफ में बाबर आजम को कैच थमाकर डगआउट लौटे। भुवनेश्वर कुमार 5* और मोहम्मद शमी बिना खाता खोले नाबाद रहे। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन शाह अफरीदी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके। हसन अली को दो विकेट मिले। शादाब खान और हैरिस राउफ को एक-एक सफलता मिली।
टॉस का बॉस बना पाकिस्तान
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पाकिस्तान ने हैदर अली को अपनी प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया है। विराट ने साफ किया कि इशान किशन, रविचंद्रन अश्विन, राहुल चाहर और शार्दुल ठाकुर वो चार खिलाड़ी हैं, जो आज के मैच में नहीं खेल रहे हैं।
Live Streaming IND vs PAK: आप भारत बनाम पाकिस्तान मैच का लाइव प्रसारण Star Sports Network व Disney+ Hotstar पर देख सकते हैं। इस मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स एचडी 1, स्टार स्पोर्ट्स 3, स्टार स्पोर्ट्स एचडी 3 पर भी होगा। डिजनी प्लस हॉटस्टार पर आप लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद उठा सकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर आप इन मैचों से जुड़े ताजा अपडेट्स और रोचक स्टोरी पढ़ सकते हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत की प्लेइंग-11 (India's Probable Playing XI):
केएल राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह।
पाकिस्तान की प्लेइंग-11 (Pakistan's Probable Playing XI)
बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, फखर जमान, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, आसिफ अली, शादाब खान, इमाद वसीम, हसन अली, हैरिस राउफ और शाहीन शाह अफरीदी।
पाकिस्तान ने तोड़ा भारत का गुरुर
शमी की पहली ही गेंद पर मोहम्मद रिजवान ने स्क्वायर लेग के ऊपर से लंबा छक्का जमाया। यह 82 मीटर का छक्का था। दूसरी गेंद पर मिडविकेट और लांग ऑन के बीच से रिजवान ने शानदार चौका जड़ा। फिर तीसरी गेंद पर स्क्वायर लेग की दिशा में रिजवान ने एक और चौका जमा दिया। पांचवीं गेंद पर बाबर आजम ने दो रन दौड़कर पाकिस्तान की जीत पर मुहर लगा दी। पाकिस्तान ने 17.5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 152 रन बनाए।
17 ओवर समाप्त, पाकिस्तान जीत के करीब
पाकिस्तान की टीम ने अब तक एक भी विकेट नहीं गंवाया है और वह जीत के बेहद करीब पहुंच चुकी है। 17 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 135/0। मोहम्मद रिजवान 63* और बाबर आजम 66* रन बनाकर खेल रहे हैं।
जीत के करीब पहुंचा पाकिस्तान
मोहम्मद रिजवान ने मोहम्मद शमी की पहली ही गेंद पर पुल शॉट जमाकर बाउंड्री हासिल की। शमी के ओवर में सात रन बने। 16 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 128/0। मोहम्मद रिजवान 63* और बाबर आजम 61* रन बनाकर खेल रहे हैं।
ऐसे पूरा किया बाबर ने अर्धशतक
पाकिस्तान को 5 ओवर में जीत के लिए 31 रन की जरूरत
जसप्रीत बुमराह के ओवर में पाक ओपनर्स ने 9 रन बटोरे। मोहम्मद रिजवान ने इस ओवर में अपना अर्धशतक भी पूरा किया। 15 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 121/0। मोहम्मद रिजवान 56* और बाबर आजम 62* रन बनाकर खेल रहे हैं। पाकिस्तान को 30 गेंदों में जीत के लिए 31 रन की दरकार है।
मोहम्मद रिजवान का अर्धशतक
मोहम्मद रिजवान ने जसप्रीत बुमराह के ओवर की दूसरी गेंद पर मिडविकेट की दिशा में चौका जमाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 41 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया।
जडेजा का महंगा ओवर
बाबर आजम ने रवींद्र जडेजा के ओवर की दूसरी गेंद पर लांग ऑन और मिडविकेट के बीच से जोरदार चौका जमाया। गजब का गैप ढूंढा। आखिरी गेंद लेग स्टंप पर डालना जडेजा को पड़ा भारी। बाबर आजम ने फाइन लेग की दिशा में चौका जमाया। 14 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 112/0। बाबर आजम 61* और मोहम्मद रिजवान 48* रन बनाकर खेल रहे हैं।
बाबर आजम का अर्धशतक
मोहम्मद रिजवान ने वरुण चक्रवर्ती की शॉर्ट गेंद पर स्वीप शॉट के जरिये मिडविकेट के ऊपर से शानदार छक्का जमाया। भारत की मुश्किलें बढ़ती हुईं। तीसरी गेंद पर बाबर आजम ने छक्का जमाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 40 गेंदों में चार चौके और दो छक्के की मदद से पचासा पूरा किया। वरुण ने बेहद शॉर्ट गेंद डाली और बाबर को छक्का जमाने का आमंत्रण दिया। पांचवीं गेंद पर बाबर आजम ने एक रन लेकर शतकीय साझेदारी पूरी की। 13 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 101/0। बाबर आजम 52* और मोहम्मद रिजवान 46* रन बनाकर खेल रहे हैं।
जडेजा के ओवर में 5 रन बने
रवींद्र जडेजा ने कड़ा ओवर करते हुए केवल 5 रन खर्च किए। 12 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 85/0। मोहम्मद रिजवान 38* और बाबर आजम 44* रन बनाकर खेल रहे हैं।
बाबर का शानदार छक्का
बुमराह के ओवर में 9 रन बने
बुमराह के ओवर में बाबर आजम पूरी तरह हावी रहे। पहली गेंद पर दो रन लिए। फिर अगली गेंद पर मिड ऑफ के ऊपर से शानदार चौका जमाया। इस ओवर में 9 रन बने। 11 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 80/0। बाबर आजम 43* और मोहम्मद रिजवान 35* रन बनाकर खेल रहे हैं।
पाकिस्तान का जोरदार काउंटर अटैक
वरुण चक्रवर्ती की पहली ही गेंद पर मोहम्मद रिजवान ने प्वाइंट और शॉर्ट थर्डमैन के बीच से शानदार चौका जमाया। इसके ओवर में 9 रन बने। 10 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 71/0। बाबर आजम 34* औ मोहम्मद रिजवान 35* रन बनाकर खेल रहे हैं।
बाबर आजम ने जमाया शानदार सिक्सर
बाबर आजम ने रवींद्र जडेजा के ओवर की पांचवीं गेंद पर डीप मिड विकेट के ऊपर से लंबा छक्का जमाया। जडेजा ने इससे पहले ओवर में 3 रन दिए थे। इस ओवर में 10 रन बने। 9 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 62/0। बाबर आजम 28* और मोहम्मद रिजवान 32* रन बनाकर खेल रहे हैं।
बाबर-रिजवान की अर्धशतकीय साझेदारी
वरुण चक्रवर्ती के ओवर में 6 रन बने। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की। 8 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 52/0। मोहम्मद रजवान 30* और बाबर आजम 20* रन बनाकर खेल रहे हैं।
रवींद्र जडेजा का शानदार ओवर
रवींद्र जडेजा ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों पर दबाव बनाया। उन्होंने ओवर में केवल 3 रन खर्च किए। 7 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 46/0। मोहम्मद रिजवान 27* और बाबर आजम 18* रन बनाकर खेल रहे हैं।
भुवी भी विकेट नहीं ले पाए
भुवनेश्वर कुमार ने ओवर की पहली गेंद वाइड डाली। फिर पहली गेंद पर रिजवान ने लेग साइड में शॉट खेलकर दो रन लिए। भुवी के ओवर में 8 रन बने। 6 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 43/0। मोहम्मद रिजवान 25* और बाबर आजम 17* रन बनाकर खेल रहे हैं।
बाबर आजम का वो खूबसूरत शॉट
बाबर आजम का उम्दा चौका
मोहम्मद शमी के ओवर की तीसरी गेंद पर बाबर आजम ने मिडविकेट के ऊपर से शानदार बाउंड्री जमाई। फिर पांचवीं गेंद पर रिजवान ने हाथ खोले और पुल शॉट के सहारे चौका जमाया। शमी का ओवर महंगा रहा। 5 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 35/0। मोहम्मद रिजवान 21* और बाबर आजम 14* रन बनाकर खेल रहे हैं।
रिजवान का पहले ओवर में धमाका
वरुण चक्रवर्ती का शानदार ओवर
वरुण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाजी की और बाबर आजम को बांधे रखा। इस ओवर में केवल दो रन बने। 4 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 24/0। मोहम्मद रिजवान 15* और बाबर आजम 9* रन बनाकर खेल रहे हैं।
बुमराह का कड़क ओवर
बुमराह ने ओवर की पहली तीन गेंदें अच्छी की, लेकिन चौथी गेंद यॉर्क डालने की फिराक में लो फुलटॉस बन गई और बल्लेबाजों ने 3 रन दौड़कर लिए। आखिरी की दो गेंदें बुमराह ने शानदार डाली। 3 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 22/0। मोहम्मद रिजवान 14* और बाबर आजम 8* रन बनाकर खेल रहे हैं।
बाबर आजम का खूबसूरत शॉट
बाबर आजम ने मोहम्मद शमी द्वारा किए पारी के दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर शानदार चौका जमाया। बाबर ने बैकफुट पंच जमाकर बाउंड्री हासिल की। 2 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 18/0। मोहम्मद रिजवान 13* और बाबर आजम 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।
पाकिस्तान की तेज शुरूआत
भुवनेश्वर कुमार ने दूसरी गेंद पर चौका जमाया और तीसरी गेंद पर डीप स्क्वायर के ऊपर से छक्का जमाया। 1 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 10/0। मोहम्मद रिजवान 10* और बाबर आजम 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
हार्दिक पांड्या इस तरह आउट हुए
शाहीन अफरीदी का कहर
भारत ने पाकिस्तान को दिया 152 रन का लक्ष्य
हैरिस राउफ ने पारी का 20वां ओवर डाला। पहली बॉल डॉट डाली। फिर दूसरी गेंद पर पांड्या ने मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। तीसरी गेंद पर हार्दिक ने हवाई शॉट खेला और मिड ऑफ पर बाबर आजम ने कैच लपका। हार्दिक पांड्या ने 8 गेंदों में दो चौके की मदद से 11 रन बनाए। 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 151/7। भुवनेश्वर कुमार 5* और मोहम्मद शमी 0* रन बनाकर लौटे।
शाहीन की विराट सफलता
अफरीदी का नाटकीय ओवर
अफरीदी की बेहतरीन यॉर्कर थी, लेकिन हार्दिक पांड्या भाग्यशाली रहे कि उनके बल्ले का बाहरी किनारा लगकर गेंद शॉर्ट थर्डमैन की दिशा में बाउंड्री लाइन के पार गई। चौथी गेंद पर शाहीन अफरीदी ने विराट कोहली को विकेटकीपर रिजवान के हाथों कैच आउट कराकर भारत को सबसे बड़ा झटका दिया। कोहली ने 49 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 57 रन बनाए। फिर अफरीदी ने आखिरी बॉल फुलटॉस डाली, जिस पर पांड्या ने प्वाइंट के पास से चौका जमा दिया। यह नो बॉल थी। आखिरी गेंद पर हार्दिक भाग्यशाली रहे और भारत को 5 रन मिल गए। अफरीदी ने ओवरथ्रो करके भारत को बाउंड्री गिफ्ट की। 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 144/6। हार्दिक पांड्या 9* और भुवनेश्वर कुमार 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
ऐसे आउट हुए जडेजा
कोहली का अर्धशतक
हसन अली के ओवर में बहुत कुछ हुआ
विराट कोहली ने हसन अली द्वारा किए पारी के 18वें ओवर की पहली गेंद पर मिडविकेट की दिशा में शॉट खेला और दो रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। ओवर की चौथी गेंद पर रवींद्र जडेजा ने हाथ खोले और फाइन लेग की दिशा में बेहतरीन चौका जमाया। पांचवीं गेंद पर जडेजा ने बड़ा शॉट खेलना चाहा, लेकिन डीप मिडविकेट पर शादाब खान ने उनका कैच पकड़ा। इस ओवर में 13 रन बने। 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 127/5। विराट कोहली 57* और हार्दिक पांड्या 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
कोहली का दमदार अर्धशतक
विराट कोहली ने हसन अली द्वारा किए पारी के 18वें ओवर की पहली गेंद पर मिडविकेट की दिशा में शॉट खेला और दो रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। कोहली ने 45 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से पचासा पूरा किया। अगली ही गेंद पर कोहली ने कवर्स के ऊपर से खूबसूरत शॉट खेलकर चौका जमाया। यह कोहली का एक और दर्शनीय शॉट। विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा चौके जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। यह उनका टी20 वर्ल्ड कप में 10वां अर्धशतक रहा।
हैरिस राउफ का शानदार ओवर
हैरिस राउफ ने शानदार ओवर करते हुए केवल 4 रन खर्च किए। 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 114/4। विराट कोहली 48* और रवींद्र जडेजा 9* रन बनाकर खेल रहे हैं।
इस तरह आउट हुए ऋषभ पंत
कोहली के शॉट की जितनी तारीफ की जाए, वो कम
विराट कोहली ने हसन अली के ओवर की दूसरी गेंद पर शॉर्ट फाइन लेग की दिशा में शॉट खेलकर बाउंड्री हासिल की। इससे खूबसूरत शॉट कोई नहीं। कोहली ने ओवर की चौथी गेंद पर अपनी ट्रेडमार्क कवर ड्राइव जमाई। खूबसूरत शॉट। इसकी जितनी तारीफ की जाए, वो कम। इस ओवर में 10 रन बने। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 110/4। विराट कोहली 46* और रवींद्र जडेजा 7* रन बनाकर खेल रहे हैं।
शादाब खान के ओवर में 4 रन बने
शादाब खान का ओवर भारतीय बल्लेबाजों ने संभलकर निकाला। खान ने 4 ओवर में 22 रन देकर 1 विकेट लिया। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 100/4। विराट कोहली 37* और रवींद्र जडेजा 6* रन बनाकर खेल रहे हैं।
ऋषभ पंत का एक हाथ वाला सिक्सर
कोहली ने राउफ का ओवर महंगा बनाया
विराट कोहली ने पांचवीं गेंद पर फाइन लेग की दिशा में चौका जमाकर हैरिस राउफ का ओवर महंगा बना दिया। इस ओवर में 9 रन बनाए। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 96/4। विराट कोहली 35* और रवींद्र जडेजा 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।
शादाव खान का विकेट ओवर
शादाब खान ने 13वें ओवर में भारत को बड़ा झटका दिया। अपना आक्रामक रुख अख्तियार करने वाले पंत को शादाब खान ने डगआउट भेजा। शादाब ने ओवर की दूसरी गेंद मिडिल स्टंप पर फुल लेंथ की डाली, जिस पर पंत मिडविकेट के ऊपर से शॉट खेलने गए। गेंद उनके बल्ले के ऊपरी हिस्से में लगकर हवा में गई। शादाब ने मिड ऑन की दिशा में दौड़कर अच्छा कैच पकड़ा। पंत ने 30 गेंदों में 2 चौके और दो छक्के की मदद से 39 रन बनाए। इस ओवर में 6 रन बने और एक विकेट आया। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 87/4। विराट कोहली 30* और रवींद्र जडेजा 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
पंत को शादाब ने किया आउट
शादाब खान ने 13वें ओवर में भारत को बड़ा झटका दिया। अपना आक्रामक रुख अख्तियार करने वाले पंत को शादाब खान ने डगआउट भेजा। शादाब ने ओवर की दूसरी गेंद मिडिल स्टंप पर फुल लेंथ की डाली, जिस पर पंत मिडविकेट के ऊपर से शॉट खेलने गए। गेंद उनके बल्ले के ऊपरी हिस्से में लगकर हवा में गई। शादाब ने मिड ऑन की दिशा में दौड़कर अच्छा कैच पकड़ा। पंत ने 30 गेंदों में 2 चौके और दो छक्के की मदद से 39 रन बनाए।
पंत ने कर दी हसन अली की कुटाई
हसन अली ने पारी का 12वां ओवर किया। दूसरी गेंद पर ऋषभ पंत ने एक हाथ से लेग साइड में छक्का जमाया। पंत के पैर की तरफ आई गेंद, जिस पर पंत ने फ्लिक करके छक्का जमा दिया। अगली ही गेंद पर पंत ने फिर एक हाथ से लांग ऑफ के ऊपर से छक्का जमा दिया। इस बार गेंद धीमी गति की थी। पंत ने एक हाथ से 78 मीटर लंबा छक्का जड़ा। फिर अगली गेंद पर पंत ने दो रन लिए। पांचवीं गेंद पर एक रन लिया। ओवर में 15 रन बने। 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 81/3। ऋषभ पंत 37* और विराट कोहली 28* रन बनाकर खेल रहे हैं।
संभलकर खेल रहे हैं कोहली--पंत
हैरिस राउफ ने पारी का 11वां ओवर किया। पहली गेंद पर पंत ने कवर्स के ऊपर से शॉट खेला और एक रन लिया। इस ओवर में 6 रन बने। 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 66/3। विराट कोहली 28* और ऋषभ पंत 22* रन बनाकर खेल रहे हैं।
पंत ने हफीज के हौसले किए पस्त
भारत-पाक मैच में अहम आंकड़ा बना
भारत पाकिस्तान के बीच खेला जाने वाले हर मुकाबला अहम होता है लेकिन रविवार को टी20 वर्ल्ड कप में हो रही दोनों की भिड़ंत आंकड़ों के लिहाज से भी अहम हो गई है।
भारत-पाकिस्तान ने मैदान पर कदम रखते ही इस खास आंकड़े को जन्म दिया
हार्दिक ने बढ़ाई टेंशन
पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा मुकाबला खेलने से ठीक पहले हार्दिक पांड्या ने अपने एक बयान से टेंशन बढ़ा दी।
हार्दिक पांड्या ने मैच के पहले ही बढ़ा दी टेंशन, दिया ऐसा बयान
टॉस के बाद कप्तानों ने क्या कहा
भारत-पाकिस्तान टी20 विश्व कप मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने टॉस के बाद क्या कुछ कहा।
पंत का एक और खूबसूरत चौका
पंत ने हफीज की गेंद पर जमाया शानदार चौका। शॉर्ट लेंथ गेंद देखते ही पंत ने शॉट खेलने की तैयारी की। गेंद को शॉर्ट थर्डमैन के पास से बाउंड्री लाइन के पार भेजा। इस ओवर में 8 रन बने। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 60/3। विराट कोहली 26* और ऋषभ पंत 19* रन बनाकर खेल रहे हैं।
पंत का जबर्दस्त चौका
ऋषभ पंत ने शादाब खान के ओवर की आखिरी गेंद पर स्वीप शॉट के जरिये चौका जमाकर भारत का स्कोर 50 रन पार किया। इस ओवर में 9 रन बने। 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 52/3। ऋषभ पंत 13* और विराट कोहली 24* रन बनाकर खेल रहे हैं।
नीली जर्सी पहनते ही कोहली का दिखा 'विराट' रूप
हसन अली ने इस तरह सूर्या का किया शिकार
पंत बाल-बाल बचे
मोहम्मद हफीज ने पारी का आठवां ओवर किया। ओवर की चौथी गेंद पर पंत रिवर्स स्वीप लगाने गए। गेंद उनके पैड पर लगी। पाकिस्तान ने रिव्यू मांगा। मगर रीप्ले के बाद बल्लेबाज के पक्ष में गया फैसला। दरअसल, गेंद लाइन के बाहर थी। पंत बचे। 8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 43/3। विराट कोहली 22* और ऋषभ पंत 6* रन बनाकर खेल रहे हैं।
शादाब खान का सख्त ओवर
शादाब खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ओवर में केवल 3 रन दिए। 7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 39/3। ऋषभ पंत 4* और विराट कोहली 20* रन बनाकर खेल रहे हैं।
हसन अली ने सूर्या का किया शिकार
हसन अली ने छठे ओवर में भारत को तगड़ा झटका दिया। ओवर की चौथी गेंद पर अली ने सूर्यकुमार यादव को विकेटकीपर रिजवान के हाथों कैच आउट करा दिया। ऑफ स्टंप के बाहर अली ने लेंथ बॉल डाली, जिस पर सूर्या बड़ा शॉट खेलने गए। उनके बल्ले के बाहरी किनारे पर लगकर गेंद रिजवान के दस्तानों में समाई। सूर्यकुमार यादव ने 8 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 11 रन बनाए। कोहली ने आखिरी गें पर बाउंड्री जमाई। इस ओवर में 6 रन बने। 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 36/3। विराट कोहली 20* और ऋषभ पंत 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
सूर्या... SKY is the Limit
कोहली का यह शॉट बार-बार देखने को मन करेगा
कोहली का धाकड़ छक्का
शाहीन शाह अफरीदी ने पहली चार गेंदें शानदार डाली और केवल दो रन दिए। मगर पांचवीं गेंद पर विराट कोहली ने रूम बनाया और लांग ऑन की दिशा में जबर्दस्त छक्का जड़ा। लाजवाब शॉट। 5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 30/2। विराट कोहली 15* और सूर्यकुमार यादव 11* रन बनाकर खेल रहे हैं।
अफरीदी की घातक इनस्विंग का शिकार हुए राहुल
सूर्या की शानदार बाउंड्री
सूर्यकुमार यादव ने इमाद वसीम के ओवर की आखिरी गेंद पर स्वीप शॉट जमाकर शानदार चौका जमाया। इस ओवर में 7 रन बने। 4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 21/2। सूर्यकुमार यादव 11* और विराट कोहली 6* रन बनाकर खेल रहे हैं।
शाहीन अफरीदी का शानदार ओवर
शाहीन अफरीदी ने अपने दो ओवर में भारत को दो करारे झटके दिए। उन्होंने दोनों ओपनर्स का शिकार किया है। अब भारतीय टीम को संभालने की जिम्मेदारी कप्तान विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव पर है। आखिरी गेंद पर सूर्या ने डीप स्क्वायर लेग के ऊपर से शानदार छक्का जमाया। 3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 14/2। सूर्यकुमार यादव 7* और विराट कोहली 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।
शाहीन शाह अफरीदी की घातक गेंदबाजी
शाहीन शाह अफरीदी ने अपने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर केएल राहुल को क्लीन बोल्ड करके भारतीय टीम को जोरदार झटका दिया है। अफरीदी ने गुड लेंथ स्पॉट पर गेंद डालकर इनस्विंग कराई। राहुल गेंद की लाइन में नहीं आ पाए और गेंद सीधे जाकर स्टंप्स पर लगी। राहुल ने 8 गेंदों में 3 रन बनाए।
संभलने में जुटी टीम इंडिया
इमाद वसीम दूसरा ओवर करने आए। पहली गेंद पर विराट कोहली ने शॉर्ट फाइन लेग की दिशा में शॉट खेलकर एक रन लिया। भारतीय बल्लेबाजों ने संभलकर खेला और ओवर में कुल 4 रन बटोरे। 2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 6/1। विराट कोहली 3* और केएल राहुल 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।
ऐसे आउट हुए रोहित शर्मा
5 साल बाद...
अफरीदी के ओवर में विकेट आया
राहुल के बल्ले से पहला रन निकला। पहली दो गेंदें डॉट होने के बाद राहुल तीसरी गेंद पर 1 रन बनाने में कामयाब। चौथी गेंद पर शाहीन अफरीदी ने रोहित शर्मा को एलबीडब्ल्यू आउट करके भारत को पहला झटका दिया। पांचवीं गेंद को विराट कोहली ने विकेटकीपर के पास जाने दिया। आखिरी गेंद पर कोहली ने एक रन लिया। 1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2/1। विराट कोहली 1* और केएल राहुल 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
रोहित बिना खाता खोले आउट
शाहीन शाह अफरीदी ने पहले ओवर की चौथी गेंद पर भारत को जोरदार झटका दिया। अफरीदी ने यॉर्क लेंथ की गेंद डाली, जो सीधे रोहित के पैड पर जाकर लगी। अंपायर को ऊंगली उठाने में जरा भी देरी नहीं हुई। रोहित शर्मा पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हुए।
मैच का ताजा हाल
केएल राहुल और रोहित शर्मा भारत के लिए पारी की शुरूआत करने आए। पाकिस्तान के लिए पहला ओवर शाहीन शाह अफरीदी करेंगे।
जन गण मन ... से पूरे मैदान में जोश
भारत का राष्ट्रगान बजते ही मैदान में जोश से लबरेज दिखे फैंस।
पाकिस्तान का राष्ट्रगान पूरा हुआ
पाकिस्तान का पहले राष्ट्रगान पूरा हुआ।
टॉस के समय ऐसा था नजारा
दुबई में फैंस ने जमा रखा है रंग
टी20 वर्ल्ड कप में लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान का रिकॉर्ड
हार्दिक पांड्या आज नहीं करेंगे गेंदबाजी
हार्दिक पांड्या ने स्पष्ट कर दिया है कि आज के मैच में गेंदबाजी नहीं करेंगे। पांड्या ने कहा, 'आज के मैच में गेंदबाजी नहीं करूंगा। मगर जो भी करो या मरो या फिर कोई महत्वपूर्ण मैच होगा तो गेंदबाजी करूंगा।'
200वां इंटरनेशनल मैच
भारत और पाकिस्तान क बीच आज 200वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जा रहा है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
पाकिस्तान - बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, फखर जमान, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, आसिफ अली, शादाब खान, इमाद वसीम, हसन अली, हैरिस राउफ और शाहीन शाह अफरीदी।
भारत - केएल राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह।
पाकिस्तान बना टॉस का बॉस
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पाकिस्तान ने हैदर अली को अपनी प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया है।
भारतीय टीम मैैच की तैयारी करते हुए
मेंटर माही इन द हाउस
माइकल वॉन का ट्वीट
कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी का अभ्यास करते हुए
वायरल हुआ फैन का वीडियो
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप में रविवार को खेले जाने वाले महामुकाबले से पहले पाकिस्तानी टीम की बर्मिंघम में रहने वाली महिला फैन का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वो अपनी टीम से जीतने की मिन्नत करती नजर आई हैं।
जीत की मिन्नत करती पाकिस्तानी फैन का वीडियो वायरल, कहा-अगर भारत जीता तो गाएगा मौका मौका...
भारत के खिलाफ खेलने के क्या है मायने
टी20 वर्ल्ड कप के हम सिकंदर
बॉलआउट मैच का आखिरी ओवर आपको याद है?
शाकिब ने तोड़ा मलिंगा का रिकॉर्ड
महामुकाबले के लिए होटल से निकली टीम इंडिया
किंग कोहली को है आज के मैच का इंतजार
हसन अली ने याद की रोहित शर्मा की पारी
मुंबई पलटन ने ये क्या दिखाया
हरभजन सिंह का विवाद
हरभजन सिंह और पाकिस्तान के अनुभवी क्रिकेटर के बीच 2003 विश्व कप में ड्रेसिंग रूम के करीब जोरदार विवाद हुआ था। दोनों एक-दूसरे को मारने के लिए फोर्क लेकर खड़े हो गए थे।
ड्रेसिंग रूम के करीब एक-दूसरे को मारने खड़े हो गए थे हरभजन सिंह और पाक क्रिकेटर, यह था विवाद का कारण
इन तीन भारतीय खिलाड़ियों पर नजर
भारत पाकिस्तान के बीच रविवार को खेले जाने वाले महामुकाबले में भारत के तीन खिलाड़ियों पर नजर होगी। तीन खिलाड़ियों में एक बल्लेबाज, एक ऑलराउंडर और एक गेंदबाज शामिल है। जानिए कौन हैं ये खिलाड़ी और क्यों होंगे ये भारत के लिए अहम?
T20 World Cup: भारत-पाकिस्तान के महा-मुकाबले में इन तीन भारतीय खिलाड़ियों पर होगी नजर
दिग्गजों की इस मैच को लेकर क्या है राय
रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच को लेकर दोनों देशों के पूर्व दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ियों ने भविष्यवाणियां की हैं जानिए किसने क्या कहा है?
T20 World Cup: भारत-पाक मैच को लेकर 5 दिग्गजों ने की हैं ये भविष्यवाणियां
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
भारत और पाकिस्तान की रविवार को टी20 विश्व कप 2021 के हाई-वोल्टेज मुकाबले में टक्कर होगी। जानिए, दोनों किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर सकती हैं।
दुबई में पिछले 5 मैचों में कितने रन बने
आज दुबई के मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2021 का महामुकाबला खेला जाना है। इस मैच से पहले जानिए कि दुबई की पिच पर पिछले 5 मुकाबलों में कितने रन बने और कैसा रहा नतीजा।
भारत-पाक मुकाबलाः दुबई में होगी सबसे बड़ी टक्कर, जानिए इस पिच पर पिछले 5 मैचों में कितने रन बने हैं
कोहली को लेकर पाक क्रिकेटर का बेतुका बयान
पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज सोहेल तनवीर ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को लेकर एक बेतुका बयान दिया है। भारत और पाकिस्तान की आज टी20 विश्व कप मुकाबले में भिड़ंत होनी है।
शोएब अख्तर की मजाकिया सलाह
पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को मात देने के लिए पाकिस्तान को सलाह दी है। भारतीय टीम को मैच जीतने का दावेदार माना जा रहा है।
वीरू की भविष्यवाणी
पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले वीरेंद सहवाग ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने उस भारतीय खिलाड़ी का नाम बताया है, जो मैच को एकतरफा करने का माद्दा रखता है।
पिच रिपोर्ट और दुबई के मौसम का हाल जानें
भारत और पाकिस्तान की टीम रविवार को भिड़ेंगी। दोनों टीमें दुबई के मैदान पर टकराएंगी ।
मैच का लाइव प्रसारण कहां देखें
आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। जानिए कैसे देखें मैच का लाइव प्रसारण?
भारत-पाक मैच का प्रीव्यू
भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें दो साल बाद आमने-सामने होंगी।
IND vs PAK: आज होगा सबसे बड़ा मुकाबला, जानिए भारत-पाकिस्तान मैच से जुड़ी सभी जरूरी बातें



