एजुकेशन

UP Scholarship 2026-27: यूपी पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए करें आवेदन, जानें आखिरी तारीख और जरूरी दस्तावेज

UP Scholarship 2026-27: उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग (SWD) द्वारा शुरू की गई पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए 15 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। जानें किन दस्तावेजों की जरूरत होगी।

Image

यूपी पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए करें आवेदन

UP Scholarship 2026-27: उत्तर प्रदेश के स्कूल-कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए काम की खबर है। उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग (SWD) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कुछ दिनों पहले पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की थी, इस छात्रवृत्ति के लिए योग्य छात्र 15 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। जानें अप्लाई करने के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होगी, और क्या मांगी गई है योग्यता

इस स्कॉलरशिप योजना का लाभ उत्तर प्रदेश में पढ़ाई कर रहे पात्र छात्रों को दिया जाता है। खास बात यह है कि दूसरे राज्यों के वे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने उत्तर प्रदेश के किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या संस्थान में दाखिला लिया है।

UP Scholarship 2026-27 Fees: आवेदन के लिए कोई फीस नहीं

UP Scholarship 2026-27 के लिए छात्रों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जा रहा है। सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और दिव्यांग श्रेणी के सभी उम्मीदवारों के लिए फीस शून्य है। सभी वर्ग की छात्राएं भी बिना किसी आवेदन शुल्क के फॉर्म भर सकती हैं।

UP Scholarship 2026-27 Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?

पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए ऐसे छात्र आवेदन कर सकते हैं जो उत्तर प्रदेश के किसी स्कूल, कॉलेज, संस्थान या विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे हैं। अलग-अलग कक्षाओं और कोर्स के हिसाब से पात्रता भी अलग रखी गई है:

  • पोस्ट मैट्रिक 11वीं के लिए छात्र का 10वीं की परीक्षा पास करके 11वीं कक्षा में दाखिला होना जरूरी है।
  • पोस्ट मैट्रिक 12वीं के लिए 11वीं की परीक्षा पास करने के बाद 12वीं में प्रवेश लेने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं।

UP Scholarship 2026-27 Imp Date

आवेदन प्रक्रिया चल रही है। छात्रों को अपना रजिस्ट्रेशन और पूरा आवेदन फॉर्म 15 अक्टूबर 2026 तक जमा करना होगा। इसलिए पात्र छात्रों को आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन पूरा कर लेना चाहिए।

  • रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख: 15 अक्टूबर 2026
  • पूरा आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख: 15 अक्टूबर 2026

UP Scholarship 2026-27 Imp Documents: आवेदन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?

स्कॉलरशिप का फॉर्म भरने से पहले छात्रों को यह जरूरी दस्तावेज तैयार रखने चाहिए:
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • फीस रसीद नंबर
  • सालाना नॉन-रिफंडेबल फीस की जानकारी
  • एनरोलमेंट नंबर
  • आधार कार्ड नंबर
  • हाल की पासपोर्ट साइज स्कैन फोटो

फॉर्म भरते समय जानकारी ध्यान से भरें

ऑनलाइन आवेदन करते समय छात्रों को अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी ध्यान से दर्ज करनी चाहिए। नाम, आधार नंबर, बैंक अकाउंट और अन्य जरूरी जानकारी में गलती होने पर आवेदन की जांच के दौरान परेशानी आ सकती है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article