वाराणसी

अनंत अंबानी और राधिका ने किए श्री काशी विश्वनाथ बाबा के दर्शन, अनंत बोले-'बाबा का धाम अद्भुत'

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 1, 2023, 12:22 AM IST

देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने वाराणसी पहुंचे उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन किए। साथ ही विधि-विधान से पूजा की, अनंत अंबानी ने बाबा दरबार में मत्था टेका और सुखमय जीवन की भोलेनाथ से कामना की।

Image

अनंत अम्बानी और बहू राधिका मंगलवार को श्री काशी विश्वनाथ दर्शन करने पहुंचे

Photo : BCCL

देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अम्बानी के पुत्र अनंत अम्बानी और बहू राधिका मर्चेंट मंगलवार को श्री काशी विश्वनाथ दर्शन करने पहुंचे।अनंत अंबानी ने सपत्नीक बाबा दरबार में शीश नवाया और सुखमय जीवन की भोलेनाथ से कामना की, इस दौरान अनंत ने विश्वनाथ धाम की प्रशंसा की, उन्होंने कहा, 'बाबा का धाम अद्भुत और सुंदर है।'

कड़ी सुरक्षा के बीच बाबा दरबार में पत्नी के साथ पहुंचे अनंत अंबानी ने दरबार में पावन ज्योर्तिलिंग का विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन किया और सुखमय जीवन की कामना की, बताते हैं कि मंदिर प्रशासन को पहले से अनंत अंबानी के आने की कोई जानकारी नहीं थी।

बताते हैं कि मंदिर में उन्होंने करीब 10 मिनट तक खास पूजा-अर्चना की और बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक और दुग्ध अभिषेक किया, दर्शन पूजन के बाद मीडिया से रूबरू अनंत अंबानी ने कहा कि श्री काशी विश्वनाथ धाम अद्भुत और सुंदर धाम है।

Shri Kashi Vishwanath Temple

Shri Kashi Vishwanath Temple

अनंत अंबानी को श्री काशी विश्वनाथ बाबा का प्रसाद और रुद्राक्ष की माला, बाबा का अंगवस्त्र और चंदन के साथ प्रसाद भी भेंट किया गया। गौर हो कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की सगाई राधिका मर्चेंट से पिछले दिनों एंटीलिया में हुई वहीं राधिका और अनंत का रोका यानी सगाई की रस्म राजस्थान के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में हुआ।

फोटो साभार- NBT

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article