वाराणसी

Varanasi Traffic Diversion: सोमवार को बदली रहेगी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, जानें कहां नहीं मिलेगी एंट्री

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 12, 2023, 11:50 AM IST

Varanasi News: शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सोमवार को पूरी तरह बदली रहेगी। कई मार्गों पर दोपहर की शुरुआत के साथ शाम तक वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था बदली गई है। ट्रैफिक पुलिस ने इसका प्लान जारी कर दिया है। इसके साथ ही अपील की है कि शहरवासी ट्रैफिक डायवर्सन का पालन करें। कई मार्गों पर बैरिकेडिंग भी कराई गई है।

Image

वाराणसी में सोमवार को ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक एयरपोर्ट रूट तक लागू रहेगा डायवर्सन
  • शव वाहन और एंबुलेंस पर लागू नहीं होगा रूट डायवर्सन
  • हरहुआ फ्लाईओवर के ऊपर से नहीं जाएगा कोई भी वाहन

Varanasi Traffic Diversion on monday: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सोमवार को बदली होगी। दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक शहर से वाराणसी एयरपोर्ट तक ट्रैफिक डायवर्सन लागू रहेगा। हालांकि शव वाहन और एंबुलेंस का परिचालन हो सकेगा। राष्ट्रपति के आने-जाने के समय सरगुनाहा तिराहा से कोई भी गाड़ी एयरपोर्ट और शहर की ओर नहीं आएगा-जाएगा। हरहुआ फ्लाईओवर के ऊपर से कोई भी वाहन नहीं जाएगा। भेलखा मोड़ तिराहा से वाहन हरहुआ की ओर नहीं आएगा-जाएगा। हरहुआ पंचक्रोशी तिराहा से पंचक्रोशी चौराहा रिंग रोड की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। गिलट बाजार तिराहा से भोजूबीर तिराहा/तरना की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे।

गोलघर कचहरी से सर्किट हाउस की ओर वाहन आ-जा नहीं सकेंगे। जेपी मेहता तिराहा से दैत्रावीर, भोजूबीर तिराहा की ओर वाहन नहीं जाएंगे। आंबेडकर चौराहा से कचहरी चौराहा की ओर वाहन नहीं चलेंगे। पुलिस लाइन चौराहा से किसी भी गाड़ी को चौका घाट चौराहा की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। ताड़ीखाना तिराहा से चौका घाट चौराहा और तेलियाबाग तिराहा से चौका घाट चौराहा की ओर वाहन नहीं जाएंगे। पिपलानी कटरा से मैदागिन चौराहा/लहुराबीर चौराहे की ओर वाहन नहीं जाएंगे। विशेश्वरगंज तिराहा से मैदागिन चौराहा की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। मजदा पार्किंग से रामापुर चौराहे की ओर वाहन नहीं आ-जा सकेंगे।

दशाश्वमेध घाट तक होगी चौकसी

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पूरे शहर की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। एयरपोर्ट से दशाश्वमेध घाट तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। राष्ट्रपति का काफिला, जिस ओर से गुजरेगा उस पर ट्रैफिक 15 मिनट पहले रोका जाएगा। बता दें राष्ट्रपति सोमवार को कालभैरव मंदिर और विश्वनाथ धाम में पूजा करेंगे। फिर दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में भाग लेंगी। इसके मद्देनजर सभी संबंधित रूटों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। नगर निगम ने भी कई तैयारियां की है। निराश्रित पशु सड़कों पर न जाए, इसलिए इंतजाम किए गए हैं। इतना ही नहीं जिस-जिस रूट से राष्ट्रपति का काफिला गुजरना है, उसके पुलिसकर्मियों को हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी है। राष्ट्रपति के काफिले की गाड़ी चलाने वाले सभी चालकों को मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि डायवर्सन को लेकर ट्रायल पूरा कर लिया गया है। कहीं कोई असुविधा नहीं होगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article