शहर

उत्तर प्रदेश का मौसम (29 June 2026) UP Weather Today: यूपी में मानसून एंट्री को तैयार, अगले 24 घंटे में मौसम में होगा बड़ा बदलाव, पढ़ें IMD का अलर्ट

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 29 June 2026: यूपी में भीषण गर्मी और लू का असर अभी जारी है, लेकिन जल्द ही राहत मिलने की खबर है। अगले 24 घंटे में मानसून प्रदेश में दस्तक दे सकता है।

Image

up Weather

यूपी में आज का मौसम (29 June 2026): उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। साथ ही कहीं-कहीं बारिश का सिलसिला भी देखने को मिल रहा है। मानसून की राह देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। इसके आगमन के लिए जरूरी मौसम सिस्टम सक्रिय हो गया है। अगले 24 घंटे में मानसून की एंट्री की संभावना जताई जा रही है। जिसके बाद 30 जून से प्रदेश में मानसूनी बारिश शुरू होने के आसार हैं। हालांकि यूपी के दक्षिणी जिलों में फिलहाल दो दिन तेज गर्मी बरकरार रहने की संभावना है।

यूपी में 29 जून को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। इस दौरान 66 जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं तराई इलाके में कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है। सोमवार को सहारनपुर, मेरठ, आगरा, महोबा समेत 26 जिलों में हीटवेव का भी अलर्ट है।

यूपी में कब तक होगी मानसून की दस्तक

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक यूपी में मानसून आगमन से पहले बढ़ी मौसमी गतिविधियों के चलते तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। लू अब सिर्फ कुछ ही शहरों तक सीमित रह गई है और अगले 24 घंटों में इसके पूरी तरह खत्म होने की संभावना है। इसके बाद 30 जून से प्रदेश में बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के तेजी से आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।प्रदेश में जुलाई के पहले सप्ताह में प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना है। जिसके बाद तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

यूपी के इन जिलों में बारिश की संभावना

वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर बरेली, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारी author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article