बिजनेस

सीनियर सिटीजन की हुई बल्ले-बल्ले! Bank of Baroda की स्पेशल FD पर मिलेगा अब तगड़ा ब्याज

Bank of Baroda Special FD: सरकारी बैंक Bank of Baroda ने अपनी स्पेशल एफडी स्कीम की ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। नई ब्याज दरें 12 नवंबर से लागू हो चुकी हैं।

Image

बीओबी की स्पेशल एफडी पर मिलेगा अब ज्यादा ब्याज (Photo: iStock)

Bank of Baroda Special FD: सरकारी बैंक Bank of Baroda ने अपने ग्राहकों के लिए एफडी रेट्स में बदलाव किया है। अगर आप भी एफडी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। दरअसल, बैंक की ओर से ‘bob Golden Goal Deposit Scheme’ पर अब ज्यादा ब्याज ऑफर किया जा रहा है। बैंक की ओर से इस स्कीम के लिए ब्याज दर में 10 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी की गई है। बीओबी गोल्डन गोल डिपॉजिट स्कीम की नई ब्याज दरें 12 नवंबर से लागू हो गई हैं।

बीओबी गोल्डन गोल डिपॉजिट स्कीम की ब्याज दरें

555 दिन की इस स्कीम के तहत कॉलेबल एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.85%, सीनियर सिटीजन को 7.35% और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.45% सालाना ब्याज ऑफर किया जा रहा है। इससे पहले इस स्कीम के तहत सामान्य ग्राहकों को कॉलेबल FD पर 6.75%, सीनियर सिटीजन को 7.25% और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.35% ब्याज दिया जा रहा था।

अवधिसामान्य नागरिकवरिष्ठ नागरिकअति वरिष्ठ नागरिक
7 दिन से 14 दिन3.50%4.00%4.00%
15 दिन से 45 दिन3.50%4.00%4.00%
46 दिन से 90 दिन5.00%5.50%5.50%
91 दिन से 180 दिन5.00%5.50%5.50%
181 दिन से 210 दिन5.50%6.00%6.00%
211 दिन से 270 दिन5.75%6.25%6.25%
271 दिन और उससे अधिक व 1 साल से कम6.00%6.50%6.50%
1 साल6.25%6.75%6.75%
1 साल से अधिक और 400 दिन तक6.25%6.75%6.85%
400 दिन से अधिक और 2 साल तक (444 और 555 दिन को छोड़कर)6.25%6.75%6.85%
2 साल से अधिक और 3 साल तक6.25%6.75%6.85%
3 साल से अधिक और 5 साल तक6.30%6.90%7.00%
5 साल से अधिक और 10 साल तक6.00%7.00%7.00%
10 साल से अधिक (केवल MACAD)5.50%6.00%6.00%
bob Square Drive Deposit Scheme (444 दिन)6.45%6.95%7.05%
bob Golden Goal Deposit Scheme (555 दिन)6.85%7.35%7.45%

वहीं, अगर आप 1 करोड़ रुपये से अधिक और 3 करोड़ रुपये से कम की नॉन-कॉलेबल FD करवाते हैं तो सामान्य नागरिकों को 6.90%, सीनियर सिटीजन को 7.40% और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.50% सालाना ब्याज दिया जाएगा।

अवधिसामान्य / NRE / NROवरिष्ठ नागरिकअति वरिष्ठ नागरिक
1 साल6.30%6.80%6.80%
1 साल से अधिक और 400 दिन तक6.30%6.80%6.90%
400 दिन से अधिक और 2 साल तक (444 और 555 दिन को छोड़कर)6.30%6.80%6.90%
2 साल से अधिक और 3 साल तक6.30%6.80%6.90%
3 साल से अधिक और 5 साल तक6.35%6.95%7.05%
5 साल से अधिक और 10 साल तक6.05%7.05%7.05%
bob Square Drive Deposit Scheme (444 दिन)6.50%7.00%7.10%
bob Golden Goal Deposit Scheme (555 दिन)6.90%7.40%7.50%

किन ग्राहकों के लिए बेहतर है ये स्कीम

बैंक ऑफ बड़ौदा की bob Golden Goal Deposit Scheme एक स्पेशल टेन्योर वाली FD है। इसमें ग्राहकों को 555 दिनों के लिए पैसा जमा करना होता है। यह स्कीम 3 करोड़ रुपये से कम की रिटेल टर्म डिपॉजिट के लिए उपलब्ध है। अगर आप ज्यादा लंबे समय तक पैसा निवेश नहीं करना चाहते हैं तो बीओबी की इस स्पेशल एफडी स्कीम को चुन सकते हैं। इस स्कीम में निवेशकों का पैसा 555 दिन यानी 1 साल, 6 महीने और 10 दिन के लिए लॉक रहेगा।

निवेश से पहले इन बातों का रखें ध्यान

हालांक, FD चुनते समय केवल ब्याज दर देखना काफी नहीं है। निवेश की अवधि, समय से पहले निकासी की शर्तें और टैक्स से जुड़े पहलुओं को भी समझना जरूरी है। FD से मिलने वाला ब्याज आपकी लागू इनकम टैक्स स्लैब के अनुसार टैक्सेबल होता है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी जरूरत और पैसों की उपलब्धता को ध्यान में रखें।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article