प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर भारतीय राजनेताओं के साथ विदेशी समकक्ष और शीर्ष नेताओं ने बधाई संदेश भेजे। खासकर, UAE के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान ने फोन पर पीएम मोदी को शुभकामनाएं दी, जिसके बाद मोदी ने उनका आभार जताया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि हमने दोनों देशों के बीच वर्तमान और भविष्य में होने वाली साझेदारियों के बीच चर्चा की है।
पीएम मोदी ने कहा कि और मेरे भाई, महामहिम शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान का फोन पर शुभकामना संदेश काफी अहम है। दोनों नेताओं ने भारत-UAE व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मज़बूत करने के लिए नए उपायों पर चर्चा की, जिसमें ऊर्जा, रक्षा, टेक्नोलॉजी, निवेश और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्र शामिल हैं।
UAE के राष्ट्रपति ने भारत की सफल BRICS अध्यक्षता के लिए भी प्रधानमंत्री को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने BRICS शिखर सम्मेलन में क्राउन प्रिंस शेख खालिद की भागीदारी और भारत की अध्यक्षता में ठोस नतीजे हासिल करने में UAE के सहयोग और साझेदारी की सराहना की। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में हो रहे घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के प्रयासों में लगातार सहयोग और समन्वय बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
