शहर

कोलकाता में CM ममता बनर्जी के कार्यक्रम स्थल पर हादसा, गेट के नीचे दबने से कई लोग घायल

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कार्यक्रम स्थल पर एक अस्थाई गेट के गिरने से कई लोग इसके नीचे आ गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

Image

घटनास्थल की तस्वीर।

Photo : PTI

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कार्यक्रम स्थल पर हादसा हो गया। कार्यक्रम स्थल पर अस्थायी गेट गया, जिसके नीचे कई लोग आ गए हैं। कई लोगों के घायल होने की सूचना है। फिलहाल उन्हें अस्पताल भेजा गया है।

बता दें कि यह कार्यक्रम सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग द्वारा धन धान्य ऑडिटोरियम में दिग्गज अभिनेता उत्तम कुमार की 44वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया था, जहां यह हादसा हुआ।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article