MP News: मध्य प्रदेश के खरगोन के बड़वाह थाना क्षेत्र के रावत पलासिया गांव में 17 साल की एक नाबालिग युवती ने अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने नाबालिग युवती की पहचान करते हुए उसका नाम पूजा चौहान बताया। नाबालिग ने अपने घर की छत पर जाकर शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। इस घटना में 90 प्रतिशत जल जाने के बाद इलाज के लिए इंदौर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
पुलिस को जांच में मृतक द्वारा छोड़ा सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने अपने पापा माणा चौहान और बड़वाह पुलिस और शराब बेचने वाले को जिम्मेदार बताया है। मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग पूजा चौहान ने हाल ही में 12 कक्षा पास की थी। पिता द्वारा रोज रोज शराब के नशे में मां को पीटने और मां के साथ हिंसात्मक घटनाएं करने से आहत थी। उससे परेशान होकर पूजा ने ये कदम उठाया। एसपी धर्मराज मीणा ने जांच के निर्देश दिए हैं।
