राँची

Ranchi News: रांची रेलखंड पर ट्रेनों की रफ्तार नहीं होगी कम, 5 स्टेशन पर बनाई जाएगी लूप लाइन

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 25, 2022, 04:45 PM IST

Ranchi Rail Division: रांची रेलखंड पर अब यात्रियों का सफर कम समय में तय होगा। अभी आउटर पर ट्रेनों के रुकने से यात्रा में अधिक समय लगता है। इसको देखते हुए लूप लाइन का निर्माण करवाया जा रहा है। रेल अधिकारियों के मुताबिक, पांच रेलवे स्टेशनों पर लूप लाइन बनाई जाएगी। पांच स्टेशनों को चयनित भी कर लिया गया है।

Image

तैयार की गई लूप लाइन (फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • रांची से टोरी सेक्शन के बीच बनाई जाएगी लूप लाइन
  • लूप लाइन बनने से ट्रेनों को आउटर पर नहीं रोकना पड़ेगा
  • पिस्का और टांगरबसुली में शुरू हो गया है लूप लाइन बनाने का काम

IRCTC: रांची से टोरी सेक्शन के बीच अब ट्रेनों का आवागमन सुगम हो जाएगा। इस रूट पर ट्रैफिक का लोड कम करने के लिए पांच स्टेशनों पर लूप लाइन बनाई जाएगी। दरअसल, रेलवे लाइन पर ट्रैफिक लोड ज्यादा होने के कारण ट्रेनों को आउटर पर रोका जाता है। सिग्नल मिलने के बाद ट्रेनों को रवाना किया जाता है। इस वजह से ट्रेनों के परिचालन में अधिक समय लगता है।

रेलवे द्वारा लूप लाइन बनाने के लिए पांच स्टेशनों का चयन किया गया है। दो स्टेशनों पर लूप लाइन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। पिस्का और टांगरबसुली में लूप लाइन बनाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि, बहुत जल्द निर्माण कार्य पूरा भी कर लिया जाएगा।

बोदाग्राम, बड़कीचांपी और नगजुआ स्टेशन पर भी बनाई जाएगी लूप लाइन

लूप लाइन का निर्माण बोदाग्राम, बड़कीचांपी और नगजुआ स्टेशन पर भी कराया जाएगा। बता दें, रांची-टोरी रूट सिंगल लाइन है, जिस वजह से ट्रैफिक लोड बढ़ जाता है। अब पांच स्टेशनों पर लूप लाइन बन जाने से भविष्य में नई ट्रेनों के परिचालन की संभावना बढ़ जाएगी। इससे अलग-अलग रूट के यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। वहीं, कुछ पुरानी ट्रेनों के अप और डाउन की संख्या बढ़ाए जाने पर भी अधिकारियों द्वारा विचार-विमर्श किया जा रहा है।

समय सीमा पर पूरा हो जाएगा निर्माण

इस बारे में रांची रेल मंडल के डीआरएम प्रदीप गुप्ता का कहना है कि, रांची से टोरी सेक्शन तक पांच स्टेशनों पर लूप लाइन के निर्माण का कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। अभी दो स्टेशनों पर लूप लाइन बनवाई जा रही है। लूप लाइनों का निर्माण समय सीमा के अंदर पूरा करा लिया जाएगा।

लूप लाइन क्या होती है

रेलवे द्वारा दो लाइन बिछाई जाती है। एक मुख्य लाइन और दूसरी लूप लाइन। रेल प्लेटफॉर्म पर मुख्य लाइन से जरूरत के मुताबिक, दो या चार अतिरिक्त लाइन बिछाई जाती है, जिससे ट्रेनें प्लेटफॉर्म पर पहुंचती हैं। लूप लाइन मालगाड़ी को खड़ी करने के काम में आती है। ट्रेनों के ट्रैफिक को देखते हुए रेलवे की ओर से लूप लाइन का निर्माण अलग-अलग रेलखंडों पर कराया जाता रहता है। ताकि ट्रेनों का परिचालन समय से हो सके। इससे दुर्घटना की भी आशंका काफी हद तक कम हो जाती है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'