Ranchi Rail Update: रांची होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द हो गईं हैं। वहीं, कुछ ट्रेनों का मार्ग भी बदला गया है। ऐसा गढ़वा रोड, तोलरा एवं रजहरा स्टेशनों पर प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग के चल रहे काम को ध्यान में रखकर किया गया है। मंगलवार से तीन मार्च तक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस अवधि में सांतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनें रद्द की गईं हैं।
रेलवे के मुताबिक ट्रेन नंबर 18009 संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस 24 फरवरी, ट्रेन नंबर 18010 अजमेर-संतरागाछी एक्सप्रेस 26 फरवरी, सोमवार से एक मार्च तक ट्रेन नंबर 18613 रांची-चोपन एक्सप्रेस, बुधवार से दो मार्च तक ट्रेन नंबर 18614 चोपन-रांची एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
