प्रयागराज

Prayagraj Places to Visit: प्रयागराज में संगम के तीरे बैठ बिताएं सुकून के पल, बोटिंग का ले मजा, ये है यहां की खासियत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 9, 2023, 06:03 PM IST

Prayagraj Places to Visit: भारत की 3 प्राचीन व प्रमुख नदियों का संगम इस पौराणिक शहर की खूबसूरती को बढ़ा देता है। तीन अलग-अलग रंगों के प्रवाह वाली नदियों के तट पर बसे इस शहर में आस्था का ज्वार हर समय बहता है। प्रयागराज भ्रमण के दौरान यहां की सबसे बड़ी खासियत पारंपरिक लजीज खाने की महक आपको मदहोश कर देगी। यहां हर गली- नुक्कड़ पर आपको मजेदार चाट और मिठाई सहित स्नैक्स की भरमार मिलेगी।

Image

प्रयागराज में संगम के तीरे पर बैठकर बिताएं सुकून के पल (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • 3 नदियों का संगम इस शहर की खूबसूरती बढ़ाता है
  • घूमने के लिहाज से ये सबसे पवित्र स्थानों में से एक है
  • हर गली-नुक्कड़ पर बिखरा है स्वाद


Prayagraj Places to Visit: संगम के तीरे पर बसा प्रयागराज धार्मिक पर्यटन के लिहाज से यूपी के सबसे प्रमुख शहरों में से एक है। इसके गर्विले इतिहास में पौराणिक कथाओं के समावेश का आकर्षण सैलानियों को यहां आने पर मजबूर करता है। भारत की 3 प्राचीन व प्रमुख नदियों का संगम इस पौराणिक शहर की खूबसूरती को बढ़ा देता है। तीन अलग-अलग रंगों के प्रवाह वाली नदियों के तट पर बसे इस शहर में आस्था का ज्वार हर समय बहता है।

सनातन परंपरा का अनुसरण करने वाले लोगों के लिए यहां पर अनगिनत पौराणिक मंदिर है। गौरतलब है कि, खुसरो बाग जैसे मकबरे और यहां मौजूद कई मस्जिदें इस शहर की गंगा -जमुनी तहजीब का बखान करती हैं। इस समय अगर आप किसी पौराणिक धार्मिक पर्यटन को अपने सेलिब्रेशन में शामिल करना चाह रहे हैं तो प्रयागराज सबसे बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। आप अपने पार्टनर के साथ यहां आकर घूमने व पारंपरिक पकवानों का मजा ले सकते हैं।

त्रिवेणी संगम में डूबकी हर एक का होता है ख्वाब

प्रयागराज सनातन धर्म की 3 सबसे प्रमुख नदियों के मिलन का स्थान है। यहां आकर त्रिवेणी संगम में डूबकी लगाना हर सनातनी का ख्वाब होता है। घूमने के लिहाज से ये सबसे लोकप्रिय और पवित्र स्थानों में से एक है। यहां हर वर्ष माघ मेला लगता है। संगम में गंगा, यमुना और सरस्वती नदियां आपस में मिलती हैं। हर 12 साल में संगम के तट पर महाकुभं मेले का आयोजन होता है। यहां आकर आप यदि बोटिंग करते हैं तो आपको नदियों के पानी के रंगों में अंतर दिखेगा।

मुगलई वास्तुकला की बेजोड़ नजीर खुसरो बाग

प्रयागराज के लूकरगंज इलाके में स्थित, खुसरो बाग सैलानियों को आकर्षित करता है। इसके निर्माण में आपको मुगलई वास्तुकला दिखेगी। खुसरो बाग में उस समय के 3 बेहतरीन डिजाइन किए गए बलुआ पत्थर के मकबरे हैं। जो कि शाह बेगम, खुसरो मिर्जा और निथार बेगम सहित मुगलों के राजघरानों को खिराजे तहसीम पेश करते हैं। बताया जाता है कि, ये सभी अकबर के बेटे जहांगीर से संबंधित थे। खुसरो बाग की सबसे खूबसूरत एक और खासियत है यहां मौजूद अमरूदों और गुलाब के कई बेहतरीन किस्मों से सजे बाग। यह प्रयागराज में घूमने के लिए प्रसिद्ध स्थानों में से एक है।

हर गली-नुक्कड़ पर बिखरा है यहां स्वाद

प्रयागराज भ्रमण के दौरान यहां की सबसे बड़ी खासियत आपको देखने को मिलेगी। पारंपरिक लजीज खाने की महक आपको मदहोश कर देगी। यहां हर गली- नुक्कड़ पर आपको मजेदार चाट और मिठाई सहित स्नैक्स की भरमार मिलेगी। जिसमें अनूठे स्वाद वाली आलू सब्जी कचौड़ी, इलाहबादी अमरूद, दही- जलेबी, ग्रेवी वाले स्पाइसी दम आलू, देशी घी के गुलाब जामुन, उड़द दाल की इमरती, मसालेदार चुरमुरे, छोले समोसे व दही भल्ले सहित कई लजीज व्यजंनों का आप अपने पार्टनर संग लुत्फ उठा सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article