पटना

लोकसभा चुनाव के बीच RJD को बड़ा झटका, बाहुबली नेता रामा सिंह ने दिया इस्तीफा

बिहार में बाहुबली नेता रामा सिंह ने राजद से इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में लोकसभा चुनावों के बीच राजद को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने इस्तीफा देने के बाद खुलासा किया कि ऐसा कदम क्यों उठाए हैं।

Image

रामा सिंह।

Photo : ANI

Rama Singh News: लोकसभा चुनाव के बीच बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और लालू यादव को बड़ा झटका मिला है। राजद के बड़े नेता रामा सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बाहुबली नेता रामा सिंह ने इस्तीफा देने की वजह विचारों का तालमेल न बैठना बताया है। पूर्व राजद नेता रामा सिंह ने राजद से अपना इस्तीफा देने पर कहा कि राजद की नीतियों से आहत होकर बहुत कम समय में ही मुझे वहां से इस्तीफा देना पड़ा।

राजद छोड़ने के बाद क्या बोले रामा सिंह?

पूर्व सांसद रामा सिंह ने कहा कि हमने राजद के विपरीत करीब 30 साल तक राजनीति की। हमने मूल्यों पर आधारित राजनीति की है। उससे समझौता हमने कभी नहीं किया है। उन्होंने कहा कि कम समय में ही हमें महसूस हुआ कि जहां विचारों में संकीर्णता आ जाए वह किसी भी जनप्रतिनिधि, राज्य, राष्ट्र और समाज के लिए उचित नहीं है।

2014 में लोजपा से बने थे सांसद

कहा जा रहा है कि रामा सिंह को शिवहर से टिकट नहीं दिया गया, जिस वजह से वह नाराज चल रहे थे और आज उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। बता दें कि रामा सिंह की पत्नी राजद की विधायक हैं। रामा सिंह 2014 में लोजपा के टिकट पर वैशाली से जीत दर्ज कर चुके हैं। उन्होंने 2014 में रघुवंश प्रसाद सिंह को भारी मतों से हराया था। इसके अलावा वह 2020 में महानार विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article