पटना

Pollution in Patna: ठंड बढ़ने के साथ प्रदूषण की मार, जहरीली हुई पटना की हवा, एक्यूआई 250 के पार

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 25, 2022, 04:27 PM IST

AQI of Patna: ठंड बढ़ने के साथ-साथ राजधानी की हवा की गुणवत्ता खराब होने लगी है। एक्यूआई रेड जोन में जा चुका है। इसको लेकर शहर में सुरक्षात्मक उपाय भी किए जा रहे हैं, लेकिन अधिकारियों के साथ शहरवासियों की चिंता बढ़ गई है। इधर, डीएम ने बैठक कर अधिकारियों को प्रदूषण का स्तर कम कराने के लिए कई निर्देश जारी किए हैं।

Image

प्लास्टिक जलने से निकल रही जहरीली हवा

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • पटना का एक्यूआई शुक्रवार दोपहर 246 दर्ज किया गया
  • गुरुवार की देर शाम 292 था एक्यूआई
  • पटना समेत कई शहरों की हवा हुई खराब

Patna AQI: पटना में हवा की गुणवत्ता का स्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है। शहर का एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) गुरुवार की देर शाम 292 पहुंच गया था। शुक्रवार की दोपहर एक्यूआई 246 रिकॉर्ड हुआ है। जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है, वैसे-वैसे एक्यूआई खराब होता जा रहा है। पटना के अलावा कई और शहरों का एक्यूआई 250 से अधिक पहुंच गया है। इस संबंध में बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पार्षद के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार घोष का कहना है कि, सूबे में प्रदूषण के स्तर में काफी बढ़ोतरी हो गई है, जिसका मूल कारण ठंड बढ़ना एवं धूल-कण का उड़ना है। एक्यूआई का खराब होना मौसम जनित समस्या है। वातावरण के साफ होते ही वायु प्रदूषण में कमी आएगी।

पर्यावरण विशेषज्ञों के मुताबिक, प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए सड़कों से बालू हटवाया जाना बेहद जरूरी है। इसके लिए समय-समय पर सड़कों की धुलाई कराई जानी चाहिए, ताकि धूल-कण की मात्रा कम हो सके। इसके अलावा सड़क किनारे लगे पेड़-पौधों पर जमे धूल-कण को हटाने के लिए पानी का छिड़काव कराया जाए।

शहर और उसका एक्यूआई

पटना का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 246 है। सूबे में सबसे खराब हवा बेतिया की है। यहां का एक्यूआई 421 रिकॉर्ड हुआ है। पूर्णिया का एक्यूआई 420, दरभंगा का 397, मोतिहारी का 392, सीवान का 391, बेगूसराय का 391, बक्सर का 366, सहरसा का 347, कटिहार का 347, मुजफ्फरपुर का 326, छपरा का 318, समस्तीपुर का 304, बिहारशरीफ का 284, भागलपुर का 291 दर्ज किया गया है।

वायु प्रदूषण के मानक: एक्यूआई

0-50- अच्छा

50-100 - संतोषजनक

100-200 - मध्यम

200-300 -खराब

300-400 -बहुत खराब

400 से अधिक - खतरनाक

वायु प्रदूषण कम करने की कवायद शुरू

शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण को कम करने के लिए जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश जारी किया है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को वायु प्रदूषण कम करने के लिए सघन जांच अभियान चलाने को कहा है। इसके साथ ही शहर में चिह्नित 39 जगहों पर वाटर फाउंटेन क्रियाशील रखने और फ्लाईओवर या भवनों का निर्माण चारों ओर से ढककर कराने के लिए कहा है। डीएम ने जिला खनन कार्यालय और पटना नगर निगम द्वारा टीम गठित कर सड़क किनारे बालू एवं अन्य निर्माण सामग्रियों की वैधता की जांच एवं खुले में परिवहन पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं। यह भी कहा कि, 15 साल से पुराने किसी तरह के वाहन के परिचालन पर रोक को सुनिश्चित किया जाए।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'