पटना

कब बनेगा पटना जंक्शन का ये सब-वे, कब मिलेगी जाम से मुक्ति

पटना में मल्टी मॉडल हब से मल्टीलेवल पार्किंग होते हुए पटना जंक्शन तक 400 मीटर लंबे सब-वे बनाया जा रहा है। अब जल्दी ही इसका निर्माण पूरा होने वाला है। इसके बन जाने से लोगों को जाम से भी बड़ी राहत मिलेगी। यहां दो मंजिला पार्किंग के साथ ही और भी कई तरह की सुविधाओं से लैस किया जाएगा। आइए जानते हैं यहां क्या-क्या खास होगा-

Image

पटना में बनेगा सब-वे

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Patna: पटना में मल्टी मॉडल हब से मल्टीलेवल पार्किंग होते हुए पटना जंक्शन तक 400 मीटर लंबे सब-वे बनाया जा रहा है। बहुत जल्दी ही इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके चालू होने से बरसात के मौसम में लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके पटना जंक्शन के सामने और महावीर मंदिर के बगल वाले हिस्से के अंडरग्राउंड काम अभी शुरू ही किया गया है। उम्मीद थी की इसका काम और पहले खत्म हो जाएगा। लेकिन, खुदाई होने के बाद पता चला है कि इस 110 मीटर लंबे हिस्से को बनाने में अनुमान से ज्यादा समय लग सकता है। लिहाजा, अब इस प्रोजेक्ट का काम जुलाई से अगस्त तक ही पूरा हो किया जा सकेगा। हालांकि, मानसून से पहले अंडरग्राउंड वाले हिस्से का ढांचा खड़ा कर लिया जाएगा। जिससे कि बारिश के दौरान काम करने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। इस सब-वे का निर्माण पटना जंक्शन की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए किया जा रहा है। वही यह कई तरह की सुविधाओं से भी लैस होगा। यहा लाइट्स, सीसीटीवी कैमरों के साथ ही यूटिलिटी सेंटर भी होगा। इसमें एस्केलेटर, लिफ्ट और रैंप की सुविधा भी दी जाएगी।

जाम से राहत देगा ये मल्टी हब

पटना जंक्शन गोलंबर पर अक्सर जाम लगा रहता है। जिससे लोगों परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस मल्टी मॉडल हब और सब-वे बनने से इससे लोगों को जाम से राहत मिलेगी। मल्टी मॉडल हब में सार्वजनिक वाहनों के साथी ही निजी वाहनों की पार्किंग की जाएगी।

इन सुविधाओं से लैस होगा मल्टी हब

पटना में बन रहे इस हब के ग्राउंड में करीब 32 गाड़ियों की पार्किंग होगी। वहीं इसके पहले मंजिले पर ऑटो, ई-रिक्शा और रेंटल कार की पार्किंग रखी जाएगी। दूसरे मंजिल पर निजी वाहनों की पार्किंग होगी। इस मल्टी पार्किग हब में ई-चार्जिंग स्टेशन, कैफेटेरिया, एटीएम, खुदरा दुकानें, वेटिंग एरिया, टिकट काउंटर्स सहित और कई तरह की जरूरी सुविधाएं होंगी।

84.83 करोड़ की लागत से होगा तैयार

इस मल्टी पार्किंग में और वहां से बाहर निकलने के लिए अलग से रिजर्व मार्ग बनाए जाएंगे। यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए

इस प्रोजेक्ट में तीन बड़े बदलाव किए गए हैं। पहले यहां पटना जंक्शन के सामने एंट्री और एक्जिट गेट को बदल दिया गया है। इस वजह से इसकी लागत 16 करोड़ और बढ़ गई है। पहले इसे 68.85 करोड़ लागत से तैयार किया जा रहा था। लेकिन, अब इसका खर्च बढ़कर 84.83 करोड़ हो गया है।

मल्टी मॉडल हब का 86% काम पूरा

जीपीओ के पास बन रहे मल्टी मॉडल हब का निर्माण अंतिम चरण में है। इसका 86% तक काम पूरा हो चुका है। अगले महीने तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। इस मल्टी पार्किंग हब को दो मंजिलों में बनाया जा रहा है। यहां वाहनों की पार्किंग होगी। वाहनों को पार्क करने के लिए रैंप का निर्माण पूरा हो गया है। इस सब-वे को पैडेस्ट्रियन से जोड़ा जाएगा। यहां लोग गाड़ी खड़ी कर सब-वे से स्टेशन जा सकेंगे। मॉडल हब परियोजना की लागत 65.81 करोड़ रुपये है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article