पटना

नीतीश के नाम पर लग गई मुहर! 'INDIA' के नेता PM फेस मानने पर रजामंद- बिहार के डिप्टी स्पीकर का दावा

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Sep 24, 2023, 08:33 AM IST

हालांकि, कुमार ने बताया, “मुझे पता है कि बीजेपी के एक राज्यसभा सांसद ने एक बार कहा था कि नीतीश कुमार पीएम मैटेरियल हैं, जिनमें विपक्ष का प्रधानमंत्री पद का चेहरा बनने की सभी क्षमताएं हैं। हालांकि, नीतीश कुमार पहले ही कई बार स्पष्ट कर चुके हैं कि उनका लक्ष्य कोई पद पाना नहीं है।”

Image

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। (फाइल)

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

बिहार के मुख्यमंत्री और जेडी(यू) नेता नीतीश कुमार के नाम पर मुहर लग गई है। वही विपक्षी गठजोड़ 'इंडिया' के नेता होंगे। उन्हें प्रधानमंत्री पद के चेहरे के रूप में इंडिया के नेता पेश करने पर सहमत हो गए हैं। यह बड़ा दावा बिहार विधानसभा के डिप्टी स्पीकर महेश्‍वर हजारी की ओर से किया गया है।

शनिवार (23 सितंबर, 2023) को सीएम आवास पर सुशासन बाबू कुमार की अध्यक्षता वाली मीटिंग के दौरान उन्होंने कहा कि इंडिया के नेता कुमार को पीएम फेस के नाते में पेश करने पर रजामंद हुए हैं और इस बाबत ऐलान जल्द ही भविष्य में किया जाएगा।

बकौल हजारी, “पांच बार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का लंबा राजनीतिक करियर रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री होने के नाते उनमें देश का अगला प्रधानमंत्री बनने के सारे गुण मौजूद हैं। हर समाजवादी नेता नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाना चाहता है।''

हालांकि, इस बारे में समाचार एजेंसी आईएएनएस की ओर से पूछे जाने पर जेडी(यू) के एमएलसी नीरज कुमार (बैठक में मौजूद थे) ने कहा कि उन्हें ऐसे किसी घटनाक्रम की जानकारी नहीं है।

कुमार ने बताया, “मुझे पता है कि बीजेपी के एक राज्यसभा सांसद ने एक बार कहा था कि नीतीश कुमार पीएम मैटेरियल हैं, जिनमें विपक्ष का प्रधानमंत्री पद का चेहरा बनने की सभी क्षमताएं हैं। हालांकि, नीतीश कुमार पहले ही कई बार स्पष्ट कर चुके हैं कि उनका लक्ष्य कोई पद पाना नहीं है।”

वैसे, मीटिंग में हजारी, नीरज और नीतीश के अलावा जद-यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, वित्तमंत्री विजय कुमार चौधरी, जद-यू राज्य इकाई के प्रमुख उमेश कुशवाहा, अभिषेक झा, मंजीत सिंह और अन्य भी मौजूद थे।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ता author

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" ... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!