पटना

बिहार के यात्रियों को देते थे कंफर्म टिकट, फर्जी TTE बनकर कर रहे थे शिकार ; पकड़े गए तो...

  • Agency by: PTI
  • Updated May 4, 2024, 10:26 AM IST

बिहार के लोगों को ठगने और टीटीई बनने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये ​भोले-भाले लोगों को निशाना बनाते थे।

Image

फर्जी टीटीई गिरफ्तार

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

पटना: रेलवे यात्रियों के सबक लेने वाली खबर है। कहीं, आप भी तो कंफर्म टिकट के चक्कर में ठगी का शिकार तो नहीं हो रहे हैं। जी, हां ट्रेन की कंफर्म टिकट करवाने के नाम पर बिहार के लोगों को ठगने और टीटीई बनने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान संतोष (27), आशुतोष (26) और अफरोज अंसारी (37) के रूप में हुई है। ये सभी बिहार के रहने वाले हैं। फिलहाल, इनके नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।

भोले-भाले लोगों को बनाते थे निशाना

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) संजय भाटिया ने बताया क‍ि इन आरोपियों ने खुद को टीटीई बताकर भोले-भाले लोगों खासकर बिहार के रहने वाले रेल यात्रियों को रेलवे टिकट कन्फर्म करवाने के नाम पर ठगा और उनसे नकदी, डेबिट कार्ड और अन्य कीमती सामान ले लिए। अधिकारी ने आगे बताया कि 29 अप्रैल को एक आरोपी के बारे में सूचना मिली थी।

गुड़गांव के इफको चौक के पास जाल बिछाया गया और संतोष को पकड़ लिया गया। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि उसने अपने साथियों राकेश पासवान और अफरोज के साथ मिलकर मेट्रो में यात्रा कर रहे एक व्यक्ति को रेलवे टिकट कन्फर्म करवाने के नाम पर ठगा।

ये गिरफ्तार

अधिकारी ने कहा क‍ि वे (आरोपी) उसे एम्स के पास विभिन्न स्थानों पर ले गए और उसका सारा सामान ले गए। बाद में उसकी निशानदेही पर संतोष और अफरोज को दिल्ली के डाबरी से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि वे दिल्ली के विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज धोखाधड़ी और चोरी के कुल 11 मामलों में शामिल थे।

End of Article