पटना

बिहार का मौसम 16-July-2025: बिहार में मेहरबान सावन, राज्य भर में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने की सावधानी बरतने की अपील

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16-July-2025 पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में रूठे मानसून अब ज्यादा ही मेहरबान हो रहा है। सावन की बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है, जिससे तापमान में गिरावट आई है। IMD ने सभी 38 जिलों में भारी से अति भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी है। गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान के करीब हैं, जिससे बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज बिहार का मौसम।

Image

बिहार में आज भारी बारिश की संभावना

Photo : Times Now Digital

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16-July-2025: आखिरकार बिहार में सावन मेहरबान हो गया है। कल राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। तेज बारिश और ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 30-31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22-24 डिग्री के बीच बना हुआ है। मंगलवार को पटना में 17.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग (IMD) ने आज, बुधवार को राज्य के लगभग सभी जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है

पूरे बिहार में आज भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के सभी 38 जिलों में बारिश की संभावना है। रोहतास और कैमूर में अति भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। वहीं बक्सर, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई और बांका में भी तेज बारिश की संभावना है। पटना, गया, पूर्णिया सहित शेष जिलों में भी झमाझम बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल जिलों में ठनका गिरने की आशंका जताई है। इन क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। खेतों में काम कर रहे किसानों और ग्रामीणों को सलाह दी गई है कि जैसे ही मौसम खराब हो तुरंत पक्के मकानों में शरण लें।

मंडरा रहा बाढ़ का खतरा

खेती किसानी के लिए तो यह लगातार बारिश ठीक है लेकिन इसके कारण बिहार की नदियां उफान पर हैं। गंगा, कोसी, गंडक और कमला जैसी प्रमुख नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। पटना के गांधी घाट पर गंगा चेतावनी स्तर पार कर चुकी है, जबकि मुंगेर में गंगा नदी खतरे के निशान से सिर्फ 2 मीटर नीचे बह रही है। बाढ़ की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

बिगड़ सकता है मौसम

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण बिहार के ऊपर से मानसून की ट्रफ लाइन गुजर रही है, जिससे नमी और बादल बनने की प्रक्रिया तेज हो गई है। झारखंड से सटे इलाकों में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब पूरे बिहार को प्रभावित कर रहा है। इसके चलते 21 जुलाई तक रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। जिससे बाढ़ और जलजमाव जैसी दिक्कतों की आशंका बढ़ जाएगी।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article