दिल्ली

दिल्ली-NCR का मौसम 16-July-2025: ये सप्ताह होगा बारिश के नाम; IMD का अनुमान, आज भी बरसेंगे बादल

Delhi NCR Ka Mausam, दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जाने आज बारिश होगी या नहीं? मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली में आज का मौसम कैसा होगा यह बादलों और हवा को देखकर बताना मुश्किल है। कल घने बादलों के बीच भी दिल्ली NCR के अधिकतर इलाके सूखे रहे। आइए जानते हैं, दिल्ली NCR में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Image

दिल्ली NCR में आज बारिश की संभावना

Photo : Times Now Digital

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16-July-2025: राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम का हाल ऐसा है कि आम आदमी देखकर कुछ कह नहीं सकता। मंगलवार सुबह से ही दिल्ली NCR में घने बादलों ने आसमान में अपना डेरा जमाया हुआ था, लेकिन कुछ इलाकों में हल्की बौछारों के अलावा मौसम जस का तस बना रहा। हालांकि मौसम विभाग अपने पूर्वानुमानों में बारिश की संभावना जता रहा है।

आज कैसा रहेगा मौसम

IMD के मुताबिक, आज यानी बुधवार को दिल्ली-NCR में किसी भी समय भारी बारिश हो सकती है। तेज बारिश के साथ-साथ आंधी और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। विभाग ने चेतावनी दी है कि अचानक मौसम करवट ले सकता है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। हालांकि अबतक इसके लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

इस हफ्ते जारी रहेगा सिलसिला

मौसम विभाग के अनुसार, यह बारिश केवल एक दिन की नहीं होगी। 16 जुलाई से लेकर 21 जुलाई तक दिल्ली और NCR में रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। इस दौरान कभी हल्की तो कभी तेज बारिश के दौर चलते रहेंगे। बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं के साथ मौसम सुहावना बना रहेगा।

तापमान में गिरावट दर्ज

बारिश और ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में भी गिरावट आई है। राजधानी में अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में एक से दो डिग्री तक और गिरावट संभव है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article