लखनऊ

UP Weather: सावन में बादलों का तांडव! आज भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों के लोग रहें सावधान

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16-July-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में आज मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र समेत आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। आज पूर्वी यूपी में बहुत भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं पश्चिमी यूपी में भी कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।

Image

यूपी में भारी बारिश का अलर्ट (AI Image)

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16-July-2025: उत्तर प्रदेश में मानसून ने जोर पकड़ा हुआ है। यूपी के ज्यादातर हिस्सों में जोरदार बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही बिजली गिरने और बादल चमकने की भी संभावना है। यूपी में आने वाले दिनों में भी झमाझम बारिश का यह दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। आईएमडी ने 21 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। आज मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र और आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। यूपी की राजधानी लखनऊ में भी आज बारिश की तीव्रता में बढ़ोत्तरी हो सकती है। जिससे कई जगहों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

प्रयागराज, प्रतापगढ़, बांदा, चित्रकूट, वाराणसी, संतरवि दास नगर, देवरिया,गोरखपुर, संतकबीर नगर, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, अंबेडकर नगर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, महोबा, कौशाम्बी और बलिया।

इन जिलों में मेघगर्जन-वज्रपात का अलर्ट

प्रयागराज, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, तापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर,संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर और श्रावस्ती।

मानसूनी गतिविधियों में आएगी तेजी

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में 17 से 21 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। हालांकि 19 जुलाई को भारी बारिश होने का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। आईएमडी के अनुसार आने वाले 3 से 4 दिनों में प्रदेश में मानसूनी गतिविधियों में तेजी आ सकती है। दरअसल पूर्वी तट पर बना निम्न दबाव क्षेत्र अब पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तरी झारखंड के आसपास एक स्पष्ट निम्न दबाव प्रणाली में बदलगया है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में उत्तर प्रदेश की ओर आगे बढ़ने की संभावना है। इस प्रभाव प्रदेश के मौसम पर पड़ने वाला है, जिससे मानसूनी गतिविधियां बढ़ सकती है, इसके कारण कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article