पटना

बिहार का मौसम 16 August 2025: जन्माष्टमी पर मेहरबान रहेंगे बादल, 19 जिलों में ठनका झमाझम बारिश का अलर्ट

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16 August पटना, मुजफ्फरपुर , भागलपुर और गया में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: जन्माष्टमी के मौके पर बिहार के 19 जिलों में झमाझम बारिश के संकेत हैं। इस दौरान कई इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी है। मूसलाधार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ा रहेगा।

Image

बिहार का मौसम (फोटो-Twitter)

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16 August 2025: बिहार में मानसूनी बारिश के तेवर तेज हैं। राज्य के कई कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 16 अगस्त के लिए 19 जिलों के लिए आंधी तूफान के साथ ठनका गिरने और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लिहाजा, लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। शनिवार जन्माष्टमी के दिन राजधानी पटना खगड़िया, किशनगंज, जमुई, नवादा, नालंदा, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, जहानाबाद, गयाजी, अररिया, सुपौल, मधेपुरा, शेखपुरा, बांका, मुंगेर और बेगूसराय में भीषण आंधी चलने के साथ बादलों के गड़गड़ाने, बिजली कड़कने और मूसलाधार बारिश की चेतावनी है।

बिहार की इन नदियों में बाढ़

बिहार, यूपी और नेपाल की ओर जारी कई दिनों से जारी भारी बारिश के कारण राज्य की नदियां उफान पर हैं। कोसी, गंडक और बूढ़ी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के आसपास है, जिससे डूब क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। फिलहाल, इसी तरह के हालात बने रहने के संकेत हैं। इस दौरान अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा।

आईएमडी की मानें तो कुछ इलाकों में मानसून सुस्त रहेगा, जिससे मौसम काफी शुष्क रहने वाला है। कैमूर, बक्सर, लखीसराय और बेगूसराय के अधिकांश भागों में मानसूनी गतिविधियां थोड़ी कमजोर पड़ेंगी। हिंदुस्तान के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अगले 2 दिन तक इसी तरह के मौसम के संकेत हैं। हालांकि, 20 अगस्त के बाद एक बार फिर मानसून एक्टिव होगा और कई हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ झमाझम बारिश की शुरुआत है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article