वेब सीरीज

Lock Upp 2: शो में वापस आते ही हर्षद चोपड़ा ने दिखाई कंटेस्टेंट्स को औकात, दोस्त धीरज धूपर को जमकर लताड़ा

Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 में हर्षद चोपड़ा ने धमाकेदार वापसी की। हर्षद ने शो में आते ही एक-एक कंटेस्टेंट की क्लास लगाई। उनका गुस्सा धीरज धूपर पर निकला।

Image

lock upp 2 (photo credit- instagram)

Lock Upp 2: एकता कपूर का रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock 2) में एक के बाद एक धमाके हो रहे हैं। शो का ग्रैंड फिनाले नजदीक आ गया है, जिस वजह से रिेतेश देशमुख और फराह खान ने कंटेस्टेंट्स को जगाना शुरू कर दिया है। बीते एपिसोड में हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopra) इविक्ट हो गए। शिवांगी जोशी को छोड़कर तमाम कंटेस्टेंट्स ने हर्षद के खिलाफ वोट किया, जिसके बाद शिवांगी का इमोशनल साइड देखने के लिए मिला, लेकिन लेटेस्ट एपिसोड में हर्षद की वापसी हुई है। हर्षद के साथ शो में योगेश रावत की भी एंट्री हुई है। इस मौके पर हर्षद का गुस्सा शो के बाकी कंटेस्टेंट्स पर फूटा। Parents Day पर Mahhi Vij को बेटी तारा से मिला खास सरप्राइज, फोटोज शेयर कर एक्ट्रेस बोलीं, 'भगवान ने सारी...'

    हर्षद चोपड़ा का फटा गुस्सा

    लॉकअप 2 की एक प्रक्रिया में रितेश देशमुख अपने साथ हर्षद चोपड़ा और योगेश रावत को लेकर आए। दोनों ही कंटेस्टेंट्स अपने चेहरे पर मास्क लगाकर आए थे और जैसे ही हर्षद और योगेश ने अपने चेहरे से मास्क हटाया तो सब कंटेस्टेंट्स हैरान रह गए। इस मौके पर हर्षद को देखकर शिवांगी जोशी काफी खुश हुईं। शो में वापस आने पर हर्षद ने अपनी भड़ास निकाली। वह राम कपूर और धीरज धूपर पर काफी भड़के। उन्होंने कहा, 'शिल्पा जी का समझ सकता हूं। उन्होंने बहुत सिर फोड़ा मेरे ऊपर। मैं नहीं समझूंगा तो वो क्या करेंगी। श्रेया का भी समझ सकता हूं। राम सर का भी समझ सकता हूं कि चलो उनका गेम एक्सपोज हो गया। उनको पता था कि अब मैं उनकी बात नहीं मानने वाला हूं। वरुण चलो ठीक है, लेकिन बाकी... पेम, धीरज। ये मुझे भाई बुलाता था। उसे जब भी जरूरत पड़ती थी। उसकी बैक में दर्द हो रहा है। उसके सिर में दर्द हो रहा है। उसके घुटने में दर्द हो रहा है। वो अपने बेटे से मिलने आए। मैं हर पल साथ था। हम दाल मखनी की बात करते थे। यहां पर सरप्राइज करने वाली बात क्या है कि टेलीविजन एक्टर के बारे में बोला जाता है कि ये लोग एक दूसरे से इनसिक्योर होते हैं। यहां ऐसे चार हैं। दो आदमी और दो औरतें।' Lock Upp 2 में होगी कंटेस्टेंट्स के करीबी की एंट्री, Shivangi Joshi-हर्षद चोपड़ा का सपोर्ट करने आएंगे ये 2 स्टार्स

      हर्षद चोपड़ा की फैंस ने की तारीफ

      शो में हर्षद चोपड़ा का नया अवतार फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। जैसे हर्षद अपने दोस्तों पर फटे हैं, लोग उनके इस अवतार को हर्षद चोपड़ा 2.0 नाम दे रहे हैं। अब फैंस हर्षद को शो का विनर देख रहे हैं। बता दें कि इस शो का फिनाले 2 हफ्ते में होने वाला है। दावा है कि मेकर्स शो के ग्रैंड फिनाले की शूटिंग 28 जुलाई के आसपास ही करने वाले हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article