अध्यात्म

Weekly Horoscope : आपके लिए अच्छा या खराब रहेगा नया सप्ताह, यहां जानिए साप्ताहिक राशिफल से

Weekly Horoscope 27 July to 2 August 2026 : 27 जुलाई से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है और इसकी समाप्ति 2 अगस्त को होगी। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा।

Image

साप्ताहिक राशिफल सभी 12 राशि वालों के लिए

Weekly Horoscope 27 July to 2 August 2026 : 27 जुलाई गुरु पूर्णिमा से आरंभ होने वाला यह सप्ताह ग्रहों की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा धनु राशि में रहेंगे और आगे बढ़ते हुए मकर, कुंभ तथा मीन राशि में गोचर करेंगे। सूर्य और गुरु अस्त होकर कर्क राशि में स्थित हैं और ज्ञान, परिवार, आत्मविश्वास और करियर से जुड़े विषयों को प्रभावित करेंगे। शुक्र और केतु सिंह राशि में होने से आकर्षण, रचनात्मकता और संबंधों में कुछ अप्रत्याशित परिस्थितियां भी बन सकती हैं। वहीं शनि मीन राशि में वक्री होकर धैर्य, अनुशासन और लॉन्गटर्म प्लानिंग्स पर ध्यान केंद्रित कराएंगे। मंगल वृष राशि में होने से भूमि, संपत्ति और आर्थिक निर्णयों में सक्रियता रहेगी, जबकि बुध मिथुन में रहकर संवाद, व्यापार और बुद्धि से जुड़े कार्यों को मजबूती देंगे।

यह सप्ताह केवल भाग्य के भरोसे बैठने का नहीं, बल्कि योजनाबद्ध प्रयास करने का है। जिन लोगों की जन्मकुंडली में गुरु और चंद्रमा मजबूत हैं, उन्हें निर्णय क्षमता, सामाजिक सम्मान और आर्थिक मामलों में अच्छा सहयोग मिल सकता है। 30 जुलाई से सावन भी शुरू हो जाएंगे। इस सप्ताह में ही सावन का पहला शनिवार भी पड़ेगा। आध्यात्मिक दृष्टि से प्रतिदिन सूर्य को अर्घ्य दें, श्री विष्णुसहस्रनाम या आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें तथा यथाशक्ति जल, अन्न और हरे चारे का दान करें। इससे मानसिक शांति के साथ ग्रहों के शुभ प्रभाव को भी बल मिलेगा। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है।

मेष राशि (Aries Weekly Horoscope)

मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह करियर में नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है। सप्ताह के शुरुआती दो दिन भविष्य की योजनाएं बनाने और वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा करने के लिए अनुकूल रहेंगे। सूर्य और गुरु का प्रभाव कार्यक्षेत्र में आपकी विश्वसनीयता बढ़ाएगा। यदि लंबे समय से पद परिवर्तन, नई नौकरी या किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे हैं तो बुधवार के बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में बन सकती हैं।

व्यापार से जुड़े लोगों के लिए नए क्लाइंट, नई साझेदारी या किसी रुके हुए भुगतान के मिलने की संभावना है। रियल एस्टेट, बैंकिंग, प्रशासन और आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। हालांकि निवेश करते समय भावनाओं के बजाय तथ्यों पर भरोसा करना अधिक उचित रहेगा।

आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में मजबूत होगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक रहेगा। परिवार में किसी धार्मिक आयोजन या शुभ चर्चा का वातावरण बन सकता है। प्रेम संबंधों में जल्दबाजी या अहंकार से बचें। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन नींद और मानसिक तनाव की अनदेखी न करें। नियमित व्यायाम और समय पर भोजन लाभकारी रहेगा।

साप्ताहिक उपाय: हनुमान जी की उपासना करें तथा फलों का दान करें।

शुभ रंग: नारंगी, पीला

शुभ अंक: 2, 3

भाग्य प्रतिशत: 70%

वृषभ राशि (Taurus Weekly Horoscope)

वृषभ राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह आर्थिक और पारिवारिक मामलों में संतुलन बनाने का रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में कुछ मानसिक दबाव या कार्यों में धीमी गति महसूस हो सकती है, लेकिन मंगलवार के बाद परिस्थितियां तेजी से आपके पक्ष में बदलेंगी। शुक्र का प्रभाव सुख-सुविधाओं और पारिवारिक सहयोग को मजबूत करेगा।

व्यवसाय में विस्तार की योजना बना रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। विशेष रूप से बैंकिंग, फाइनेंस, भूमि और निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह लाभदायक रहेगा। किसी पुराने ग्राहक या परिचित के माध्यम से नया काम मिलने की संभावना भी बन रही है।

नौकरीपेशा लोगों को अपनी कार्यशैली और संवाद कौशल का लाभ मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य से संतुष्ट रह सकते हैं। हालांकि बुधवार को किसी सहकर्मी से विवाद की स्थिति बनने पर संयम रखना बेहतर रहेगा।

पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। घर में शुभ कार्य या किसी सदस्य की उपलब्धि से प्रसन्नता मिलेगी। प्रेम संबंधों में विश्वास बनाए रखें और छोटी बातों को बड़ा न बनने दें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन पेट और गले से जुड़ी छोटी समस्याओं की अनदेखी न करें। नियमित दिनचर्या लाभकारी रहेगी।

साप्ताहिक उपाय: सात प्रकार के अन्न का दान करें तथा भगवान विष्णु की उपासना करें।

शुभ रंग: हरा, आसमानी

शुभ अंक: 5, 8

भाग्य प्रतिशत: 70%

मिथुन राशि (Gemini Weekly Horoscope)

मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह निर्णय क्षमता और बौद्धिक कौशल का पूरा लाभ उठाने का समय है। बुध अपनी ही राशि में होने से संचार, लेखन, मीडिया, शिक्षा, आईटी और व्यापार से जुड़े लोगों को उल्लेखनीय प्रगति मिल सकती है। सप्ताह के पहले भाग में लंबित कार्य पूरे होने के संकेत हैं।

यदि नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो मंगलवार और बुधवार विशेष रूप से अनुकूल रहेंगे। इंटरव्यू, प्रेजेंटेशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना भी बन सकती है। व्यापारियों के लिए नए अनुबंध और पुराने निवेश से लाभ के योग हैं।

आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। किसी सरकारी कार्य या कानूनी प्रक्रिया में भी राहत मिलने की संभावना है। छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा से जुड़े प्रयास सफल हो सकते हैं।

प्रेम जीवन में संवाद की कमी न आने दें। रिश्तों में स्पष्टता बनाए रखने से गलतफहमियां दूर होंगी। विवाहित लोगों के लिए सप्ताह सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से अधिक काम का दबाव थकान बढ़ा सकता है। पर्याप्त विश्राम लेना आवश्यक रहेगा।

साप्ताहिक उपाय: सूर्य उपासना करें तथा फलों और मिष्ठान का दान करें।

शुभ रंग: आसमानी, नीला

शुभ अंक: 3, 9

भाग्य प्रतिशत: 75%

कर्क राशि (Cancer Weekly Horoscope)

कर्क राशि के लिए यह सप्ताह सबसे महत्वपूर्ण सप्ताहों में से एक माना जा सकता है क्योंकि सूर्य और गुरु दोनों आपकी राशि में स्थित हैं। इससे आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी। सप्ताह के मध्य से करियर और आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लंबे समय से रुका प्रमोशन, नई जिम्मेदारी या विभागीय परिवर्तन आगे बढ़ सकता है। व्यापारियों को विस्तार की योजना पर काम शुरू करने का अवसर मिलेगा।

छात्रों के लिए यह सप्ताह विशेष रूप से उपयोगी रहेगा। पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ेगी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को अच्छे संकेत मिलेंगे।

परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। जीवनसाथी और मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। हालांकि सप्ताह के मध्य में अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट का ध्यान रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन आंखों और थकान से जुड़ी समस्याओं को हल्के में न लें।

साप्ताहिक उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें, शिवलिंग पर जल, चावल और तिल अर्पित करें।

शुभ रंग: नीला, पीला

शुभ अंक: 1, 9

भाग्य प्रतिशत: 70%

सिंह राशि (Leo Weekly Horoscope)

सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह आत्ममंथन और नई शुरुआत दोनों का संकेत दे रहा है। शुक्र आपकी राशि में होने से व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा और लोगों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, लेकिन केतु के कारण निर्णय लेते समय धैर्य बनाए रखना आवश्यक होगा। मंगलवार से शुक्रवार के बीच करियर और व्यवसाय में महत्वपूर्ण प्रगति के संकेत हैं।

यदि आप नई नौकरी, प्रमोशन या नई जिम्मेदारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं तो सप्ताह का मध्य भाग सबसे अधिक अनुकूल रहेगा। व्यवसाय में नया प्रोजेक्ट, नया ग्राहक या नई साझेदारी मिलने की संभावना है। रचनात्मक कार्यों, मीडिया, शिक्षा और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है।

आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा। हालांकि परिवार के किसी सदस्य को लेकर चिंता या जिम्मेदारी बढ़ सकती है। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और किसी तीर्थ या आध्यात्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर भी मिल सकता है।

प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन अहंकार या जिद रिश्तों को प्रभावित कर सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, हालांकि आंखों और रक्तचाप से संबंधित लोगों को सावधानी रखनी चाहिए।

साप्ताहिक उपाय: प्रतिदिन श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें तथा फलों का दान करें।

शुभ रंग: लाल, नारंगी

शुभ अंक: 2, 9

भाग्य प्रतिशत: 65%

कन्या राशि (Virgo Weekly Horoscope)

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह व्यावहारिक निर्णयों और करियर में स्थिर प्रगति का रहेगा। सूर्य और गुरु आपकी राशि से एकादश भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे आय के नए स्रोत बनने, पुराने संपर्कों से लाभ मिलने और लंबे समय से रुकी योजनाओं में गति आने के संकेत हैं। सप्ताह की शुरुआत सामान्य रहेगी, लेकिन मंगलवार से शुक्रवार के बीच परिस्थितियां आपके पक्ष में तेजी से बदल सकती हैं।

नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। यदि पिछले कुछ समय से पदोन्नति, वेतन वृद्धि या नई जिम्मेदारी को लेकर प्रयास कर रहे हैं तो इस सप्ताह सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। आईटी, बैंकिंग, मीडिया, कंस्ट्रक्शन, शिक्षा और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। व्यापारियों को किसी पुराने ग्राहक या नेटवर्क के माध्यम से नया अनुबंध मिलने की संभावना है।

आर्थिक दृष्टि से सप्ताह लाभकारी रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिलने या अतिरिक्त आय का कोई माध्यम बनने के योग हैं। हालांकि सप्ताह के अंत में किसी बड़े निवेश से पहले पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें।

पारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और परिवार में किसी शुभ समाचार से प्रसन्नता बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में ईमानदारी और स्पष्ट संवाद रिश्तों को मजबूत करेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन अधिक कार्यभार के कारण थकान महसूस हो सकती है। पर्याप्त आराम और नियमित दिनचर्या बनाए रखें।

इस सप्ताह का उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें तथा शीतल जल का दान करें।

शुभ रंग: हरा, बैंगनी

शुभ अंक: 4, 6

भाग्य प्रतिशत: 70%

तुला राशि (Libra Weekly Horoscope)

तुला राशि के लिए यह सप्ताह करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा के लिहाज से महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। सूर्य और गुरु दशम भाव में होने से कार्यक्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी। वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों की सराहना कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य से नए अवसर मिलने की संभावना बढ़ेगी।

व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह विस्तार का संकेत दे रहा है। यदि किसी नई परियोजना, निवेश या साझेदारी पर विचार कर रहे हैं तो गुरुवार के बाद निर्णय लेना अधिक लाभदायक रहेगा। शेयर बाजार या वित्तीय क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी सोच-समझकर किए गए निवेश से लाभ मिल सकता है।

स्टूडेंट्स के लिए यह समय लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासित तरीके से तैयारी करने का है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है।

प्रेम जीवन सामान्य से बेहतर रहेगा। अविवाहित लोगों को नया रिश्ता मिलने या पुराने संबंधों में सकारात्मक प्रगति के संकेत हैं। परिवार में किसी धार्मिक आयोजन या यात्रा की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सप्ताह के शुरुआती दिनों में थोड़ी सावधानी रखें। विशेषकर यात्रा करते समय लापरवाही न करें।

इस सप्ताह का उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें।

शुभ रंग: नीला, बैंगनी

शुभ अंक: 5, 8

भाग्य प्रतिशत: 75%

वृश्चिक राशि (Scorpio Weekly Horoscope)

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह भाग्य और कर्म के बीच संतुलन बनाकर चलने का है। सूर्य और गुरु नवम भाव में होने से धार्मिक कार्यों, उच्च शिक्षा, विदेश संबंधी मामलों और लंबी अवधि की योजनाओं में सफलता मिलने के संकेत हैं। सप्ताह के मध्य में कोई महत्वपूर्ण निर्णय आपके भविष्य को नई दिशा दे सकता है।

व्यवसाय में विस्तार के अवसर मिलेंगे। यदि भूमि, तकनीकी, कानूनी या प्रबंधन क्षेत्र से जुड़े हैं तो नई जिम्मेदारी या बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को भी वरिष्ठ अधिकारियों का विश्वास प्राप्त होगा।

आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा होने या किसी निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि शुक्रवार को कार्यस्थल पर क्रोध और विवाद से बचना आवश्यक रहेगा।

परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर मिलेगा। प्रेम संबंधों में विश्वास और धैर्य बनाए रखें।स्वास्थ्य के मामले में सप्ताह के शुरुआती दिनों में थोड़ी थकान या मौसमी परेशानी हो सकती है। समय पर आराम और संतुलित भोजन लाभ देगा।

इस सप्ताह का उपाय: हनुमान जी की उपासना करें तथा धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

शुभ रंग: सफेद, लाल

शुभ अंक: 3, 8

भाग्य प्रतिशत: 75%

धनु राशि (Sagittarius Weekly Horoscope)

धनु राशि के लिए यह सप्ताह योजनाओं को अमल में लाने का रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा आपकी ही राशि में रहेंगे, जिससे आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता मजबूत होगी। गुरु का प्रभाव आपको कठिन परिस्थितियों में भी सही दिशा चुनने में सहायता करेगा।

करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरी बदलने का विचार कर रहे लोगों के लिए सप्ताह का पहला भाग अनुकूल रहेगा। व्यापारियों को नए अनुबंध, नए ग्राहक या पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है।

आर्थिक दृष्टि से सप्ताह संतोषजनक रहेगा। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें, क्योंकि सप्ताह के मध्य में अचानक कोई बड़ा व्यय सामने आ सकता है। छात्रों को पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना होगा।

प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। विवाहित लोगों के लिए जीवनसाथी का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा। परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह लाभदायक सिद्ध होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन पाचन संबंधी समस्याओं और मानसिक तनाव से बचने का प्रयास करें।

इस सप्ताह का उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें तथा तिल का दान करें।

शुभ रंग: लाल, नारंगी

शुभ अंक: 5, 8

भाग्य प्रतिशत: 65%

मकर राशि (Capricorn Weekly Horoscope)

मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह साझेदारी, व्यवसाय और दीर्घकालिक योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। सूर्य और गुरु सप्तम भाव में होने से व्यापारिक संबंध मजबूत होंगे। सप्ताह के मध्य से व्यवसाय में नई संभावनाएं बनेंगी और रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे।

नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मिल सकता है। यदि किसी इंटरव्यू या पद परिवर्तन की तैयारी कर रहे हैं तो गुरुवार के बाद समय अधिक अनुकूल रहेगा। व्यापारियों के लिए नए अनुबंध और साझेदारी लाभदायक साबित हो सकती है।

आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे सुधार होगा। हालांकि स्वास्थ्य पर खर्च बढ़ने की संभावना है, इसलिए नियमित जांच और दिनचर्या का ध्यान रखें।

पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। प्रेम संबंधों में विश्वास बनाए रखना आवश्यक रहेगा। हड्डियों, जोड़ों या कमर से जुड़ी समस्या वाले लोग अतिरिक्त सावधानी रखें।

इस सप्ताह का उपाय: भगवान श्रीगणेश की उपासना करें तथा तिल और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: नीला, हरा

शुभ अंक: 4, 8

भाग्य प्रतिशत: 75%

कुंभ राशि (Aquarius Weekly Horoscope)

कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां और नई उपलब्धियां लेकर आ सकता है। सूर्य और गुरु छठे भाव में होने से प्रतियोगी परिस्थितियों में सफलता मिलने के संकेत हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपकी मेहनत का परिणाम दिखाई देने लगेगा।

नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या विभागीय बदलाव से जुड़ी सकारात्मक सूचना मिल सकती है। व्यापारियों को नए ग्राहकों और नए कार्यक्षेत्र में विस्तार का अवसर मिलेगा। बैंकिंग, आईटी और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलने के योग हैं।

आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। हालांकि किसी पुराने विवाद या कानूनी मामले में जल्दबाजी से निर्णय लेने से बचें। सप्ताह के अंत में लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं।

प्रेम जीवन में स्थिरता रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा और किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन तनाव और अनियमित दिनचर्या से बचना आवश्यक होगा।

इस सप्ताह का उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें तथा गेहूं और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: नीला, आसमानी

शुभ अंक: 2, 3

भाग्य प्रतिशत: 70%

मीन राशि (Pisces Weekly Horoscope)

मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह करियर, शिक्षा और आर्थिक मामलों में सकारात्मक संकेत लेकर आया है। सूर्य और गुरु पंचम भाव में होने से निर्णय क्षमता मजबूत होगी तथा नई योजनाओं में सफलता मिलने की संभावना बढ़ेगी। सप्ताह के मध्य से करियर में उल्लेखनीय प्रगति देखने को मिल सकती है।

नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या नेतृत्व का अवसर मिल सकता है। व्यवसाय में विस्तार, नए निवेश और नए ग्राहक मिलने के संकेत हैं। शिक्षा, बैंकिंग, मीडिया, आईटी और अध्यापन से जुड़े लोगों के लिए समय विशेष रूप से शुभ रहेगा।

आर्थिक दृष्टि से सप्ताह लाभकारी रहेगा। किसी पुराने निवेश से लाभ या रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। हालांकि शनिवार को वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें।

परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों में विश्वास और भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मौसमी संक्रमण और थकान से बचने के लिए नियमित दिनचर्या बनाए रखें।

इस सप्ताह का उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें तथा यथाशक्ति अन्न या वस्त्र का दान करें।

शुभ रंग: लाल, सफेद

शुभ अंक: 2, 9

भाग्य प्रतिशत: 75%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और ज्योतिष विद्या के अच्छे जानकार लेखक द्वारा विश्लेषण करके दी गई है। यह केवल सूचना के लिए दी जा रही है। आपके ऊपर इसका प्रभाव आपकी व्यक्तिगत जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति और महादशाओं पर भी निर्भर करेगा। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article