UP Ka Mausam, 16 August 2025 : उत्तर भारत में मानसून का मिजाज नर्म है। बादलों की आवाजाही जारी है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिन तक मौसम काफी सुहावना रहेगा। आईएमडी ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में 16 अगस्त को दिनभर मौसमी गतिविधियां जारी रहने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश होने का अनुमान। हालांकि, लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के आसपास रहेगा, जिससे तराई के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने रहेंगे, जो चिंता का कटरी डूब क्षेत्र के लोगों के लिए चिंता का सबब बनेगी। आइये जानते हैं दोनों राज्यों में कहां-कहां अधिक वर्षा के संकेत मिल रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में काले घने बादलों छाए हुए है। जन्माष्टमी के दिन राज्य के अधिकतर हिस्सों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलने और बौछारे गिरने की संभावना जताई है। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी है, लिहाजा खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें। फिलहाल, कुछ जिलों में हल्की धूप निकली है, जिससे सुबह से उमस ने हाल बेहाल कर रखा है।
यूपी में कहां होगी ज्यादा बारिश?
झांसी, ललितपुर, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, जालौन, कानपुर, कानपुर नगर, औरैया, कन्नौज, इटावा, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, कासगंज, हाथरस, अलीगढ़, आगरा, नोएडा, गाजियाबाद, बागपत, हापुड़, मेरठ, सहरानपुर, शामली, बिजनौर, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़, फतेहपुर, कौशांबी, प्रयागराज, मिर्जापुर, भदोही, वाराणसी, जौनपुर, मऊ, गाजीपुर, बलिया, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, गोंडा, बस्ती, बहराइच और अयोध्या समेत कई जिलों में मेघ गर्जन, आकाशीय बिजली और हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी है। उधर, पहाड़ों और मैदानी इलाकों में पिछले कई दिनों से मूसलाधार बारिश के कारण गंगा, यमुना, शारदा, घाघरा, सरयू और गोमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान के आसपास है, जिससे तराई के इलाकों में बाढ़ से हालत खराब है।
