एजुकेशन

A, B, C और D टियर तो सब जानते हैं, टियर लिस्ट में S क्या है? जानें कहां से हुई इसकी शुरुआत

What is S in Tier List: आज के समय में टियर लिस्ट (Tier List) A, B, C, D तक सीमित नहीं है। इस टियर लिस्ट में 'S' को भी शामिल किया गया है। लेकिन इसमें एस का अर्थ क्या है, इसकी शुरुआत कब हुई? क्या यह ए से बेहतर है या ए से खराब आइए जानते हैं।

Image

What is S in Tier List (Photo - AI)

What is S in Tier List: आजकल इंटरनेट, सोशल मीडिया और गेमिंग की दुनिया में 'टियर लिस्ट' (Tier List) का चलन बहुत तेजी से बढ़ा है। चाहे फिल्मों की रैंकिंग करनी हो, क्रिकेटरों की तुलना करनी हो, पसंदीदा खान-पान की लिस्ट बनानी हो या फिर किसी वीडियो गेम के कैरेक्टर चुनने हों—हर जगह टियर लिस्ट का ही दबदबा देखने को मिलता है। आमतौर पर किसी भी रैंकिंग में स्कूल के रिपोर्ट कार्ड की तरह A, B, C, D जैसे अक्षरों का इस्तेमाल होता है। इसलिए अधिकांश लोगों ने ए, बी, सी और डी टियर के बारे में सुना है, लेकिन इस टियर लिस्ट में एस भी शामिल है इसके बारे में लोगों को अब जानने को मिल रहा है। लेकिन इसका अर्थ क्या है? A का मतलब सबसे अच्छा और D का मतलब औसत या खराब माना जाता है। लेकिन इसमें 'S' टियर क्या है? इसकी शुरुआत कहां से और कैसे हुई, आइए जानते हैं विस्तार से -

टियर लिस्ट में 'S' का क्या मतलब है?

रैंकिंग या टियर लिस्ट में S का मतलब अंग्रेजी के शब्द 'Super', 'Superior' या 'Special' से है। सरल शब्दों में कहें तो, यह टियर लिस्ट में 'A' टियर से ऊपर आता है। ए टियर में उन चीजों या लोगों को रखा जाता है जो 'बहुत बेहतरीन' हैं। 'S' टियर उन दुर्लभ चीजों के लिए रिजर्व होता है जो अपनी श्रेणी में सबसे अलग, गॉड-लेवल (God-Level) या बेमिसाल होती हैं—यानी जिनके सामने 'A' टियर भी छोटा पड़ जाए।

कहां से हुई 'S' टियर की शुरुआत?

टियर लिस्ट में 'S' को शामिल वेस्टर्न देशों ने बल्कि जापान द्वारा किया गया था। जी हां, जापान की शिक्षा प्रणाली और सांस्कृतिक सोच में ए से भी ऊंचा एक स्तर माना जाता है, जिसे 'Shu' कहा जाता है। यह उन छात्रों के लिए है, जिसमें असाधारण प्रदर्शन करने वाले छात्रों को इस श्रेणी में रखा जाता है। जापानी भाषा में 'Shū' का अर्थ होता है—उत्कृष्ट, अनुकरणीय या सर्वश्रेष्ट (Excellence/Exemplary)। जब इसे पश्चिमी दुनिया या अंग्रेजी संदर्भ में ढाला गया, तो 'Shū' या 'Super/Superior' के पहले अक्षर 'S' को एक्सीलेंस के प्रतीक के रूप में अपना लिया गया।

जापानी पॉप कल्चर और वीडियो गेम्स का योगदान

जापान की इस ग्रेडिंग व्यवस्था को दुनिया भर में लोकप्रिय बनाने का सबसे बड़ा श्रेय जापानी वीडियो गेमिंग इंडस्ट्री को जाता है। 1990 के दशक में जापानी और Devil May Cry या Gran Turismo जैसे रेसिंग और एक्शन गेम्स में खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर रैंक दी जाने लगी। यदि कोई खिलाड़ी बिना कोई नुकसान उठाए, कम समय में और परफेक्ट कॉम्बो के साथ लेवल पूरा करता था, तो गेम उसे 'A Rank' के बजाय 'S Rank' दी जाती थी। बात यहीं नहीं रुकी, एस से भी ऊपर कुछ गेम्स में रैंक बनाई जिसे SS और SSS कहा गया।

'S' से लेकर 'D' तक, कैसे काम करती है पूरी टियर लिस्ट?

S TierSuper/God Tierश्रेणी की सबसे बेहतरीन और निर्विवाद रूप से टॉप-क्लास चीजें।
A TierGreatबहुत बढ़िया प्रदर्शन, जिसमें बहुत मामूली कमियां हों।
B TierGoodऔसत से बेहतर, भरोसेमंद और अच्छा।
C TierAverageसामान्य या औसत दर्जे का, जिसमें कोई खास बात न हो।
D TierBelow Averageऔसत से नीचे, जिसमें सुधार की काफी गुंजाइश हो।
F TierFail/Worstसबसे खराब प्रदर्शन या श्रेणी।

आज के दौर में टियर लिस्ट

आज के डिजिटल युग में टियर लिस्ट केवल वीडियो गेमिंग तक सीमित नहीं रह गई है। यूट्यूबर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और आम लोग हर चीज की टियर लिस्ट बना रहे हैं—चाहे वह 'बॉलीवुड की 90 के दशक की फिल्में' हों, 'IPL के कप्तान' हो, कपड़ों के ब्रांड हो, रहने की लोकेशन हो या 'सुबह का नाश्ता'। हर सूची में इस बात को लेकर चर्चा रहती है कि किसे 'A' में रखा जाए और कौन सी चीज इतनी खास है कि उसे सीधे 'S' टियर का ताज पहनाया जाए!

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article