देश

'पंजाब में एक भी पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश करने वाले भी पहुंचे जेल', सीएम भगवंत मान का बड़ा बयान

CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा किया है कि राज्य में पिछले 5 सालों में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है। हाल ही में फार्मेसी अधिकारी परीक्षा में हाई-टेक गैजेट्स से नकल कराने की कोशिश को पंजाब पुलिस ने नाकाम करते हुए 31 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Image

भगवंत मान सरकार का जीरो टॉलरेंस का संदेश

Photo : PTI

CM Bhagwant Mann: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए पंजाब सरकार ने पारदर्शिता का भरोसा दोहराया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्पष्ट किया है कि पंजाब में भर्ती परीक्षाओं (Punjab Paper Leak) की पवित्रता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। राज्य सरकार की सतर्कता के कारण हाल ही में आयोजित फार्मेसी अधिकारी भर्ती परीक्षा के दौरान नकल की एक बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया।

दरअसल, कुछ असमाजिक तत्वों ने हाई-टेक पेन कैमरा, मॉडिफाइड मोबाइल और वायरलेस ईयरपीस जैसी आधुनिक तकनीकों के जरिए परीक्षा में धांधली करने का प्रयास किया था। हालांकि, पंजाब पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने परीक्षा के दौरान ही इस साजिश का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने इस मामले में कुल 31 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 21 उम्मीदवार और नकल कराने वाले 10 मुख्य हैंडलर शामिल हैं।

नकल माफिया और भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं-पंजाब सीएम

जांच में सबसे राहत की बात यह सामने आई कि परीक्षा प्रणाली पूरी तरह सुरक्षित थी और इसमें किसी भी प्रशासनिक अधिकारी की संलिप्तता नहीं पाई गई। इससे यह साबित हुआ कि सरकारी तंत्र पूरी तरह सतर्क है और सेंधमारी की कोशिशों को तुरंत पकड़ लिया गया। मुख्यमंत्री भगवंत मान का कहना है कि उनकी सरकार में नकल माफिया और भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है।

ईमानदारी और मेरिट के आधार पर मिल रही नौकरियां-भगवंत मान

पिछले पांच सालों में पंजाब में एक भी पेपर लीक की घटना न होना सरकार की मजबूत नीति को दर्शाता है। अब तक राज्य में लगभग 70 हजार युवाओं को पूरी ईमानदारी और मेरिट के आधार पर नौकरियां दी जा चुकी हैं। आम आदमी पार्टी का मानना है कि शिक्षा और रोजगार केवल चुनावी वादे नहीं हैं, बल्कि यह युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। नकल की कोशिशों को समय रहते नाकाम करने से राज्य के लाखों मेहनती छात्रों और उनके अभिभावकों का व्यवस्था पर विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article