Bihar School Holidays Calender: बिहार में शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में छुट्टी में भारी कटौती की है। पहले जिउतिया के मौके पर 6 अक्टूबर को छुट्टी मिलनी थी, अब संशोधित कैलेंडर में जिउतिया के अवसर पर छुट्टी नहीं है। दुर्गा पूजा, श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर 19-24 अक्टूबर तक की छुट्टी थी, अब संशोधित कैलेंडर के हिसाब से 22-24 अक्टूबर तक ही छुट्टी रहेगी। इसी तरह तीज व्रत के लिए 18-19 सितंबर को अवकाश मिलना था, संशोधित कैलेंडर में तीज के मौके पर छुट्टी नहीं मिलेगी।
कब-कब हैं छुट्टियां
इसके अलावा दिवाली, चित्रगुप्त पूजा, भैया दूज, छठ पर 13-21 अक्टूबर तक की छुट्टी थी, अब संशोधित कैलेंडर के हिसाब से 12,15,19-20 नवंबर को ही छुट्टी होगी। शिक्षा विभाग ने कार्यदिवस से जुड़े नियमों का हवाला देकर संशोधन किया है। कक्षा 1-5 तक के लिए 200, कक्षा 6-8 तक के लिए 220 दिन का कार्यदिवस होना है।
6 सितंबर को चेहल्लूम के मौके पर 1 दिन की छुट्टी है, अनंत चतुर्दशी के अवसर पर 28 सितंबर को छुट्टी होगी। महात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्टूबर को छुट्टी, दुर्गा पूजा के मौके पर 22-24 अक्टूबर तक छुट्टी होगी। दिवाली के मौके पर 12 नवंबर को छुट्टी रहेगी। चित्रगुप्त पूजा, भैया दूज के अवसर पर 15 नवंबर को छुट्टी है। छठ पूजा के मौके पर 19 और 20 नवंबर को छुट्टी रहेगी, क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को छुट्टी होगी।
