पटना

बिहार में जंगलराज रिटर्न! बेगुसराय में रिटायर्ड टीचर तो मोतिहारी में ठेकेदार की हत्या, मुजफ्फरपुर के रेस्टोरेंट में ताबड़तोड़ फायरिंग

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Aug 20, 2023, 11:53 AM IST

Bihar Crime: बिहार के बेगुसराय में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक सेवानिवृत्त स्कूल शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी है। बेगूसराय में दिनदहाड़े रिटायर शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, शिक्षक को उस वक्त गोली मार दी गई, जब वह बेगुसराय में सुबह की सैर पर निकले थे।

Bihar Crime: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होने लगे हैं। ऐसा लग रहा है कि जंगलराज वापस आ चुका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भले ही न मानें लेकिन सच्चाई ये है कि अपराध का ग्राफ बिहार में बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों के अंदर राज्य में तीन बड़ी वारदातें हो चुकी हैं। बेगुसराय से लेकर मोतिहारी तक और मुजफ्फरपुर तक में गोलियों की तड़तड़ाहट से लोग दहशत में हैं।

बेगुसराय में रिटायर्ड टीचर की हत्या

बिहार के बेगुसराय में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक सेवानिवृत्त स्कूल शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी है। बेगूसराय में दिनदहाड़े रिटायर शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, शिक्षक को उस वक्त गोली मार दी गई, जब वह बेगुसराय में सुबह की सैर पर निकले थे। हत्या का कारण अभी अज्ञात है। हालांकि, अनुमान लगाया जा रहा है कि संपत्ति विवाद के कारण शिक्षक की गोली मारकर हत्या की गयी है। इससे पहले करीब दो साल पहले संपत्ति विवाद को लेकर उनके बेटे की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सेवानिवृत्त स्कूल शिक्षक अपने बेटे की हत्या से संबंधित मामले में गवाह थे। उनके बेटे को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि वह अपने बेटे की हत्या के मामले में अपना बयान दर्ज कराने वाले थे।

मोतिहारी में ठेकेदार की हत्या

मोतिहारी में भी रविवार सुबह एक ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार ठेकेदार को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारी है। यह घटना मोतिहारी के चकिया थाना में हुई है। जहां हत्या हुई वहां से थाना सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर था।

मुजफ्फरपुर में फायरिंग

मुजफ्परपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक रेस्टोरेंट में फायरिंग होने लगी। बाइक सवार बदमाशों ने करीब 15-20 राउंड फायरिंग की। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। लेकिन इस फायरिंग से इलाके के लोग दहशत में हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article