क्राइम

'बिकिनी' और 'किस', यौन संबध बनाने का झांसा देकर कहती थी कबूलो 'इस्लाम' मुंबईया मॉडल का Honey Trap

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Aug 17, 2023, 07:13 PM IST

हनी ट्रैपिंग मामले में कर्नाटक पुलिस ने मुंबई से एक मॉडल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह लोगों को अपने जाल में फंसाकर इस्लाम कबूल कराने की धमकी देकर मोटी रकम वसूलता था।

Image

हनी ट्रैपिंग मामले में मुंबई से एक मॉडल को गिरफ्तार किया है (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)

यह मामला बेंगलुरु के पुत्तेनहल्ली पुलिस स्टेशन के अंतर्गत हुआ है। गिरफ्तार मॉडल की पहचान नेहा उर्फ मेहर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि वह इस गिरोह की मुख्‍य आरोपी है।पुलिस ने बताया कि नेहा उर्फ मेहर टेलीग्राम के जरिए बेंगलुरु में 20 से 50 साल की उम्र के भोले-भाले लोगों के संपर्क में आई।

उसने उन्हें अपने आवास जेपी नगर फेस 5 में यौन संबंध बनाने का लालच दिया, जिससे लोग उसके लालच में फंस जाते थे। जब वह उसके घर जाते थे तो उनके निजी पल कैमरे में कैद कर लिए जाते थे।

उन्हें बिकिनी पहनकर अंदर बुलाती थी

जैसे ही पीड़ित घर में दाखिल होते थे, वह उन्हें बिकिनी पहनकर अंदर बुलाती थी। गिरोह ने निजी पलों को कैद कर लिया और बाद में गिरोह घर के अंदर घुस जाता था और लड़की के साथ पीड़ितों की तस्वीरें और वीडियो लेता था।

'शादी करने के लिए इस्लाम कबूल करना होगा और खतना भी कराना होगा'

गिरोह के सदस्य पीड़ित का मोबाइल छीन लेते थे और सभी नंबर्स नोट कर लेते थे। इसके बाद धमकी देते थे कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो नंबर्स पर फोटो और वीडियो भेज दिया जाएगा।पीड़ितों से मॉडल से शादी कराने की मांग करते थे। इस बात पर जोर दिया जाता था कि उससे शादी करने के लिए इस्लाम कबूल करना होगा और खतना भी कराना होगा। पीड़ित घबरा जाते थे और आरोपियों को मोटी रकम दे देते थे।

गिरोह ने तमाम लोगों से जबरन वसूली की

एक पीड़ित द्वारा साहस जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद गिरोह की पोल खुल गई। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरोह ने 12 लोगों से जबरन वसूली की है। पुलिस इस गिरोह के और भी मामलों में शामिल होने की आशंका जता रही है और जांच कर रही है।पुलिस ने पहले इस मामले में शरणा प्रकाश बालिगेरा, अब्दुल खादर और यासीन को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दूसरे आरोपी नदीम की तलाश शुरू कर दी है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article