सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण की समस्या बहुत पुरानी है। नोएडा के सेक्टर 138 में भी यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। यहां नोएडा अथॉरिटी की जमीन पर अवैध झुग्गी-बस्तियां उभर आयी हैं। इन बस्तियों में रहने वाले लोग खुद को रोहिंग्या बताते हैं, जो असम और बांग्लादेश से आए हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार यह लोग यहां पर अवैध रूप से झुग्गी बनाकर रह रहे हैं और बिजली चोरी भी करते हैं। रिपोर्ट के अनुसार इन झुग्गी बस्तियों में दुकानें भी खुल गई हैं और वहां बड़े-बड़े रेफ्रिजरेटर का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। मतलब इन लोगों ने यहां पर अपना स्थायी निवास बना लिया है।
जब कोई इनसे प्रश्न करता है तो यह लोग उनसे झगड़ा करने लगते हैं और धमकी देते हैं। यहां कई स्कूल और आवासीय इलाके भी हैं। इस तरह से खुलेआम कथित तौर पर रोहिंग्या और बांग्लादेशियों के बसने से स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है।
यहां नोएडा अथॉरिटी की जमीन पर एक बोर्ड भी लगा है, जिससे स्पष्ट होता है कि यह अथॉरिटी की जमीन है। यहां की झुग्गियों में रहने वाले लोगों का दावा है कि वह किराया देते है, जबकि मकान मालिक का कोई अता-पता उन्हें भी नहीं हैं।
उनकी भाषा से भी अंदाजा लगता है कि यह लोग रोहिंग्या है। हालांकि, वे स्वयं को असम और बंगाल के निवासी बताते हैं। ऐसे में स्थानीय लोग चिंतित हैं और उन्हें भारी असुविधाओं का भी सामना करना पड़ रहा है।
