देश की राजधानी दिल्ली में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक 'पुलिस सब-इंस्पेक्टर' को गिरफ्तार कियाहै। अलवर, राजस्थान का रहने वाला 23 साल का साहिल खुद को दिल्ली पुलिस का सब-इंस्पेक्टर ही बताता था। लेकिन असलियत यह है कि वह कभी पुलिस में भर्ती हुआ ही नहीं, यानी वह फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लोगों को ठगता था।
साहिल सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस की महिला पुलिसकर्मियों को टारगेट करता था। साहिल ने दिल्ली पुलिस की वर्दी, फर्जी आईडी कार्ड और अप्वाइंटमेंट लेटर भी बनवा रखे थे।
साहिल सोशल मीडिया पर पुलिस की वर्दी में अपनी तस्वीरें लगाकर लोगों का भरोसा जीतने की कोशिश करता था। सोमवार 7 जुलाई को वह दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस के लोगो वाली टी-शर्ट पहने दिखा, शक होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ के दौरान पता चला कि साहिल ने कई प्रतियोगी परीक्षाएं दीं, लेकिन वह पास नहीं हो सका। इसके बाद वह फर्जी पहचान अपनाकर महिलाओं को धोखा देने लगा। पुलिस ने उसके पास से फर्जी दस्तावेज और वर्दी बरामद कर ली है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
