Taapsee Pannu Epic Reply To Kangana Ranaut: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। तापसी पन्नू के एक बयान पर बिफरते हुए कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा की थी। इस स्टोरी में कंगना रनौत ने तापसी पन्नू का नाम लिये बगैर उन्हें 'सस्ती कॉपी' कहा, साथ ही उनके मां-बाप पर भी तंज कसा। हालांकि कुछ वक्त बाद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने ये इंस्टाग्राम स्टोरी डिलीट कर दी थी। लेकिन देखते ही देखते कंगना रनौत का तीखा बयान चर्चा में आ गया। वहीं अब कंगना रनौत के इस बयान पर तापसी पन्नू ने भी पलटवार किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर कंगना रनौत के तीखे बयान पर रिएक्शन दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'वंदे मातरम' पर शर्मिला टैगोर के बयान से भड़कीं कंगना, बोली- सोच इतनी सीमित कैसे?
तापसी पन्नू पर क्यों बिफरीं कंगना रनौत?
दरअसल, तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) से एक इंटरव्यू के दौरान उनके और कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के बीच हुए विवाद के बारे में सवाल किया गया। कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने 2019 में तापसी को 'सस्ती कॉपी' कहा था। इस विवाद पर तापसी ने कहा था कि मेरी उनके बारे में राय मेरी परवरिश, मेरे बात करने के तरीके और चीजों को देखने के नजरिए को दर्शाती है। वह अपने नजरिये पर कायम हैं। तो ये लोगों के तय करने के लिए काफी है कि कौन कहां से आता है। उनके इस बयान पर भड़कते हुए कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "एक सस्ती कॉपी अपनी अपकमिंग बी-ग्रेड मूवी के लिए हेडलाइन बनाने की कोशिश में है। लेकिन आज उसने सारी हदें पार कर दीं और बेशर्मी से मेरी परवरिश और मेरे माता-पिता का मजाक बनाया।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: "बाबाजी... मेरी जवानी के बारे में सपने...", Kangana Ranaut ने निकाल दी Baba Ramdev की हवा
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने आगे लिखा, "मुझे लगता है कि हर माता-पिता अपना बेस्ट करते हैं और मैं कभी किसी बहस में दूसरों के माता-पिता को नहीं लाती। लेकिन आज मैं उसके मां-बाप से पूछना चाहती हूं कि वो किसी ओरिजिनल को जन्म क्यों हीं दे सकते थे, जैसे मेरे मां-बाप ने किया? सस्ती कॉपी क्यों पैदा की? आपकी कोशिशों पर मुझे खेद है।"

Taapsee Pannu ने किया कंगना रनौत पर पलटवार
कंगना रनौत की इस पोस्ट के बाद अब तापसी पन्नू ने भी इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा की है, जिसे लेकर माना जा रहा है कि उन्होंने एक्ट्रेस पर पलटवार किया है। तापसी पन्नू ने लिखा, "साबित हो गया...।" उनके ये शब्द परवरिश वाले बयान की ओर इशारा कर रहे हैं।
