बिजनेस

Sensex Top-10: मार्केट कैप में बड़ा फेरबदल! इन स्टॉक्स में लगा तगड़ा झटका, जानें कहां हुआ मुनाफा?

शेयर बाजार निवेशकों के लिए बीता हफ्ता मिलाजुला रहा। जहां रिलायंस और एलआईसी जैसी कंपनियों ने कमाई कराई, वहीं एयरटेल ने झटका दिया।

Image

सेंसेक्स

पिछले हफ्ते शेयर बाजार में गिरावट रही। इसका असर सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों के मार्केट कैप पर हुआ। सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से चार के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में सामूहिक रूप से ₹87,960.29 करोड़ रुपये की गिरावट आई। दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल को सबसे अधिक नुकसान हुआ। समीक्षाधीन सप्ताह में भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण ₹28,052.96 करोड़ रुपये घटकर ₹12,14,963.15 रुपये करोड़ रह गया। बता दें कि बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 468.42 अंक नीचे आया। वहीं एनएसई निफ्टी में 114 अंक की गिरावट रही।

इन कंपनियों ने भी दिया झटका

इसी तरह टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार मूल्यांकन ₹22,070.34 करोड़ रुपये घटकर ₹8,31,436.51 करोड़ रुपये पर आ गया। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बाजार पूंजीकरण में ₹20,861.20 करोड़ रुपये की कमी आई और यह ₹9,64,968.76 करोड़ रुपये रहा। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत ₹16,975.79 करोड़ रुपये घटकर ₹4,73,912.56 करोड़ रुपये रह गई।

रिलायंस और LIC निवेशकों की हुई कमाई

इस रुख के उलट भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का बाजार पूंजीकरण ₹12,650 करोड़ रुपये बढ़कर ₹5,35,980.31 करोड़ रुपये हो गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत ₹8,119.53 करोड़ रुपये बढ़कर ₹17,78,175.59 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। लार्सन एंड टुब्रो के बाजार पूंजीकरण में ₹3,487.83 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई और यह ₹5,62,460.94 करोड़ रुपये रहा। बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत ₹3,424.28 करोड़ रुपये बढ़कर ₹6,80,621.62 करोड़ रुपये हो गई। आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन ₹752.47 करोड़ रुपये बढ़कर ₹10,18,330.45 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण ₹356.95 करोड़ रुपये बढ़कर ₹11,21,159.05 करोड़ रुपये हो गया।

रिलायंस टॉप पर कायम

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है। इसके बाद क्रमश: भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, भारतीय जीवन बीमा निगम और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

Alok Kumar
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article