Noida News: नोएडा प्राधिकरण एक सार्थक पहल करने जा रहा है। प्राधिकरण नोएडा एक्सप्रेसवे के समानांतर पुश्ता रोड को लिंक रोड की तरह विकसित करेगा। ये रोड सीधे सेक्टर-150 से होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने का काम करेगी। जहां से जेवर एयरपोर्ट लिंक हो जाएगा। नोएडा प्राधिकरण अपने रोड मैप का तेजी से विस्तार करने जा रही है।
बता दें कि, निवेश के नजरिए से नोएडा का क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है। इसलिए इसे बनाए रखने के लिए यहां बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर और रोड कनेक्टिविटी की आवश्यकता है। ये तब और जरूरी हो जाता है जब ग्रेटर नोएडा के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने का काम हो रहा है। जिसकी कनेक्टिविटी के लिए तीनों प्राधिकरण तेजी से कार्य कर रहे हैं। बता दें कि, तीनों प्राधिकरण करीब 260 हजार करोड़ के एमओयू के प्रस्तावों पर हस्ताक्षर भी कर चुके हैं।
