नोएडा

Noida News: नोएडा में टला बड़ा हादसा, निर्माण कार्य के दौरान टेढ़ी हुई क्रेन; दहशत में लोग

नोएडा के सेक्टर 133 में एक निर्माण कार्य स्थल पर क्रेन टेढ़ी हो गई। हालांकि, कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। क्रेन के कुछ पार्ट्स कुछ घरों के दीवारों से टकरा गए।

Image

फाइल फोटो। (पीटीआई)

Photo : PTI

Noida News: नोएडा में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। नोएडा सेक्टर 133 में एक मॉल के निर्माण कार्य स्थल पर एक क्रेन अचानक टेढ़ी हो गई और क्रेन के कुछ पार्ट्स आस-पास के घरों के दीवारों से टकरा गए, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, इसके टकराने से पास के घरों में रहने वाले लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया है।

लोगों ने की शिकायत

आस-पास के लोगों ने पुलिस से भी शिकायत की है। लोगों का कहना है कि रात के वक्त भी निर्माण कार्य चलता रहता है। साथ ही नोएडा प्राधिकरण से भी पीड़ित परिवारों ने मदद मांगी है, जिस पर नोएडा प्राधिकरण की टीम ने आस-पास के लोगों को घर खाली करने के लिए बोला है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article