शहर

महाबलेश्वर जाने वालों के लिए जरूरी खबर, सतारा में लैंडस्लाइड से केलघर घाट रोड बंद; इन रास्तों का करें इस्तेमाल

महाराष्ट्र के सतारा जिले में भारी बारिश के कारण महाबलेश्वर-मेधा रोड के केलघर घाट में लैंडस्लाइड हो गया। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने दोपहिया वाहनों को छोड़कर सभी चार पहिया और भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी है।

Image

सतारा में भूस्खलन के बाद केलघर घाट मार्ग बंद

Photo : Times Now Digital

Satara Landslide News: महाराष्ट्र के सतारा जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण महाबलेश्वर-मेधा रोड पर स्थित केलघर घाट में भूस्खलन हो गया। जिसके बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने इस मार्ग को सभी भारी और चार पहिया वाहनों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया है। हालांकि दोपहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक नहीं लगाई गई है।

लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों ने लैंडस्लाइड के बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया। जिसके बाद यह फैसला लिया गया। फिलहाल जेसीबी मशीनों की मदद से सड़क पर गिरे मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है। अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि सड़क पूरी तरह सुरक्षित होने तक इस रास्ते का इस्तेमाल न करें और जान-माल की सुरक्षा के लिए वैकल्पिक रास्तों से होकर यात्रा करें।

इन वैकल्पिक मार्गों का करें इस्तेमाल

  • महाबलेश्वर जाने वाले यात्री मेधा से मालदेव मंदिर, मरली और भिलार होते हुए महाबलेश्वर पहुंच सकते हैं।
  • वैकल्पिक मार्ग के रूप में यात्री मेधा से कुसुंबी, सह्याद्रीनगर और मछुतर होते हुए भी महाबलेश्वर जा सकते हैं।

प्रशासन ने कहा है कि मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रभावित सड़क से मलबा हटने और सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ही मार्ग को दोबारा खोला जाएगा। यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रैफिक और मौसम संबंधी ताजा जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article