एजुकेशन

'Why Were You Fired?' इंटरव्यू के इस मुश्किल सवाल का प्रभावी और स्मार्ट जवाब कैसे दें? जानें बेहतरीन टिप्स और एग्जांपल

Interview Question Answer: जॉब इंटरव्यू के दौरान जब भी आपसे सवाल किया जाता है कि 'Why Were You Fired? तो अक्सर उम्मीदवार गलत जवाब दे देते हैं, जिससे आपको नौकरी न मिलने की संभावना बढ़ जाती है। लेकिन एक सटीक जवाब आपको नौकरी के करीब ले जाता है।

Image

Why Were You Fired (Photo - AI/Newsroom Verified)

Interview Question Answer: नौकरी के लिए होने वाले जॉब इंटरव्यू में एचआर मैनेजर या रिक्रूटर्स द्वारा कई ऐसे तीखे और घुमावदार सवाल पूछे जाते हैं, जो उम्मीदवार के धैर्य, ईमानदारी और प्रोफेशनल अप्रोच को परखने के लिए डिजाइन किए जाते हैं। इनमें से सबसे अधिक डरावना और चुनौतीपूर्ण सवाल माना जाता है—"Why were you fired from your previous job?" (यानी, "आपको पिछली नौकरी से क्यों निकाला गया था?")। इस सवाल को सुनते ही कई उम्मीदवारों के पसीने छूट जाते हैं और वे या तो सच छुपाने लगते हैं या फिर पुरानी कंपनी की बुराई करने लगते हैं, जो एक बहुत बड़ी भूल साबित होती है। इस सवाल का गलत जवाब या गलत तरीके से दिया गया जवाब आपको नौकरी से दूर ले जा सकता है, जबकि आत्मविश्वास से भरा हुआ सटीक और सही जवाब आपको नौकरी के करीब ले जा सकता है। तो आइए आज आपको इस महत्वपूर्ण सवाल का जवाब कैसे देना है और इंटरव्यूअर इस प्रश्न के माध्यम से आपसे सही मायनों में क्या जानना चाहता है।

इंटरव्यूअर की इस सवाल के पीछे क्या होती है असल सोच?

जब कोई एचआर मैनेजर या हायरिंग मैनेजर आपसे यह पूछता है कि आपको नौकरी से क्यों निकाला गया, तो उनका मुख्य उद्देश्य आपको नीचा दिखाना नहीं होता, बल्कि वे निम्नलिखित बातों का आकलन करना चाहते हैं -

1. आपकी ईमानदारी (Honesty): क्या आप अपनी किसी गलती को स्वीकार करने का साहस रखते हैं या बात को घुमाने की कोशिश करते हैं?

2. जवाबदेही (Accountability): क्या आप अपनी असफलताओं की जिम्मेदारी खुद लेते हैं या सारा ठीकरा पूर्व नियोक्ताओं या सहकर्मियों पर फोड़ते हैं?

3. सीखने का रवैया (Learning Attitude): क्या आपने अपनी पिछली गलती या उस बुरी परिस्थिति से कोई सबक सीखा है, जिसे आप इस नई कंपनी में नहीं दोहराएंगे?

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - What Can You Bring to the Company इंटरव्यू का जवाब कैसे दें?

इस सवाल का जवाब देने का सही तरीका

इस संवेदनशील सवाल का उत्तर देते समय हमेशा एक पेशेवर और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। उम्मीदवारों को कभी झूठ नहीं बोलना है। बैकग्राउंड वेरिफिकेशन के दौरान सच सामने आ सकता है, इसलिए अपनी नौकरी छूटने के कारणों को लेकर कभी भी गलत जानकारी न दें। साथ ही पूर्व कंपनी की बुराई से बचें। चाहे आपका पिछला बॉस या कंपनी का माहौल कितना भी खराब क्यों न रहा हो, इंटरव्यू के दौरान उनके खिलाफ कड़वे शब्दों का इस्तेमाल न करें। इससे आपकी खुद की प्रोफेशनल इमेज खराब होती है। अपनी बात को हमेशा इस बात पर खत्म करें कि उस अनुभव ने आपको एक बेहतर और प्रोफेशनल बनने में कैसे मदद की है।

परिस्थितियों के अनुसार जवाब देने के 3 शानदार एग्ज़ांपल्स

उदाहरण 1

मेरी पिछली कंपनी में अचानक हुए पुनर्गठन और बजट में कटौती के कारण, मेरे विभाग में कर्मचारियों की संख्या कम कर दी गई थी। हालांकि यह अप्रत्याशित था, लेकिन इससे मुझे यह सीखने को मिला कि कॉर्पोरेट बदलावों के दौरान खुद को कैसे ढालना है। इस बदलाव ने मुझे एक अधिक स्थिर भूमिका खोजने का अवसर दिया है, जहां मैं अपने कौशल का बेहतर उपयोग कर सकूं; यही कारण है कि मैं इस पद को लेकर उत्साहित हूं।

उदाहरण 2

मेरी पिछली भूमिका में, कंपनी ने अपना ध्यान एडवांस्ड डेटा एनालिटिक्स की ओर केंद्रित कर दिया था। उस समय यह मेरी मुख्य ताकत नहीं थी और दुर्भाग्य से, मैं नए परफॉर्मेंस बेंचमार्क को उतनी जल्दी हासिल नहीं कर पाया। इस अनुभव से मुझे अपनी स्किल्स को बेहतर बनाने के महत्व का एहसास हुआ और तब से, मैंने उस कमी को पूरा करने के लिए डेटा टूल्स में एक सर्टिफिकेशन पूरा कर लिया है।

उदाहरण 3

"मेरी पिछली कंपनी में कार्यप्रणाली और मेरे दीर्घकालिक करियर लक्ष्यों के बीच कुछ तालमेल नहीं बैठ पा रहा था, जिसके चलते प्रबंधन ने आपसी सहमति से रास्ता अलग करने का निर्णय लिया। हालांकि, उस अनुभव ने मुझे यह सिखाया कि अपनी क्षमताओं का सही इस्तेमाल कैसे किया जाए और मैं अब पूरी ऊर्जा के साथ एक नई शुरुआत करने के लिए तैयार हूं।"

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -Malaysia में क्या है भारतीय छात्रों के लिए वीजा नियम?

इंटरव्यू के दौरान इन बातों का रखें खास ख्याल

पिछली नौकरी छूटना आपके करियर का अंत नहीं है। इसे एक 'पार्ट ऑफ लर्निंग' की तरह देखें और बिना डरे चेहरे पर एक हल्की सी मुस्कान के साथ जवाब दें। भविष्य के लक्ष्यों पर दें जोर। अपनी पुरानी असफलताओं पर अधिक देर तक बात करने के बजाय तुरंत बातचीत का रुख अपनी खूबियों और इस नई कंपनी के लिए आपके योगदान की तरफ मोड़ दें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article