Hrithik Roshan Post on Saba Azad Birthday: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। सबा आजाद (Saba Azad) के साथ उनका रिश्ता अक्सर सुर्खियों में रहता है। दोनों सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के लिए अपना प्यार जाहिर करते रहते हैं। अब सबा के जन्मदिन के मौके पर ऋतिक ने एक बार फिर उनके लिए खास अंदाज में अपनी इमोशन्स जाहिर किए हैं। एक्टर का ये रोमांटिक अंदाज फैंस का ध्यान खींच रहा है। तो चलिए जानते हैं कि ऋतिक रोशन ने क्या पोस्ट किया है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Ajay Devgn ने FDA के नोटिस को हाईकोर्ट में दी चुनौती, 'बोलो जुबां केसरी' विज्ञापन पर बढ़ी मुश्किलें
ऋतिक रोशन ने शेयर किया पोस्ट
ऋतिक रोशन ने सबा आजाद को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके लिए एक प्यार भरा नोट लिखा है। इस पोस्ट में उन्होंने साथ बिताए पलों और एक-दूसरे के साथ आगे भी सफर जारी रखने की बात कही है। ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, 'किसी ने मुझसे तुम्हारे बारे में पूछा। मैंने कहा कि मैं तुम्हारे बारे में बात नहीं करना चाहता, क्योंकि यह मेरे लिए बहुत खास है। उसने जोर दिया तो मैंने कहा, 'अच्छा, ऐसा सोचो कि मुंबई से किसी दूर की जगह जाने के लिए फ्लाइट के दो ऑप्शन हैं। एक सीधी फ्लाइट है, जो आसान और कम समय में पहुंचाने वाली है।' ऋतिक ने इसके बाद दूसरा ऑप्शन बताया। उन्होंने लिखा कि मुंबई से जाने वाली एक ऐसी फ्लाइट भी है, जो आठ अलग-अलग शहरों से होकर गुजरती है। इसमें हर जगह घंटों का ट्रांजिट टाइम है और हर अगली फ्लाइट छूटने का भी खतरा है। उन्होंने आगे लिखा, 'अगर वह उसके साथ हो, तो मैंने कहा कि मैं जानबूझकर हर बार दूसरा ऑप्शन चुनूंगा।' आखिर में ऋतिक ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जिंदगी भर ऐसे ही लंबे लेओवर वाले सफर करने की इच्छा जताई। उन्होंने लिखा, 'मैं तुम्हारे साथ जिंदगी भर ऐसे लंबे लेओवर वाले सफर करने का इंतजार कर रहा हूं। मैं तुमसे प्यार करता हूं। जन्मदिन मुबारक हो।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:'काबिल' के डायरेक्टर संजय गुप्ता के निधन से टूटे Hrithik Roshan, लिखा इमोशनल नोट
काफी समय से साथ हैं ऋतिक और सबा
ऋतिक रोशन और सबा आजाद के रिश्ते की चर्चा साल 2022 में शुरू हुई थी। दोनों पहली बार करण जौहर (Karan Johar) की 50वीं बर्थडे पार्टी में साथ नजर आए थे। इसके बाद से दोनों कई बार साथ छुट्टियां मनाते और फैमिली फंक्शन में शामिल होते दिखे हैं। सबा को रोशन परिवार के कई खास मौकों पर भी देखा गया है। ऋतिक की इससे पहले इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान (Sussanne Khan) से शादी हुई थी। दोनों ने साल 2000 में शादी की थी और 2014 में अलग हो गए। उनके दो बेटे हैं, जिनकी परवरिश दोनों मिलकर कर रहे हैं।
