शहर

बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, इन आठ स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज

बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन रविवार को बेंगलुरु में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव करेंगे। ट्रेन आठ स्टेशनों पर रुकेगी और सोमवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी।

Image

बेंगलुरु-मुंबई रूट पर आज से शुरू होगी नई ट्रेन

Photo : ANI

Vande Bharat Sleeper Train: बेंगलुरु और मुंबई के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत रविवार को होने जा रही है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बेंगलुरु के सिर एम. विश्वेश्वरैया रेलवे स्टेशन पर आज इस ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर चल रही हैं। ट्रेन को दोपहर 12:15 बजे मुंबई के लिए रवाना किया जाना है।

आठ स्टेशनों पर होगा ठहराव

बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस अपने सफर के दौरान आठ स्टेशनों पर रुकेगी। इनमें अनंतपुर, गुंतकल, रायचूर, यादगीर, कलबुर्गी, सोलापुर, पुणे और कल्याण रेलवे स्टेशन शामिल हैं। ट्रेन नंबर 27652 बेंगलुरु से शाम 7:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:55 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन सोमवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलाई जाएगी।

वाराणसी-दिल्ली के बीच भी शुरू हुई स्लीपर वंदे भारत सेवा

इससे पहले शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी से नई दिल्ली के बीच वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी। यह ट्रेन वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ और गाजियाबाद होते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी। वाराणसी से ट्रेन रात 8:50 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में यह नई दिल्ली से रात 9:40 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7:10 बजे वाराणसी पहुंचेगी।

लंबी दूरी की रात की यात्रा को आरामदायक बनाने पर जोर

जनवरी 2026 में हावड़ा-गुवाहाटी कॉरिडोर पर वंदे भारत स्लीपर सेवा शुरू होने के बाद अब इस सुविधा का विस्तार दूसरे क्षेत्रों में किया जा रहा है। भारतीय रेलवे के अनुसार, इन ट्रेनों में बेहतर यात्री सुविधाओं, आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था और आरामदायक स्लीपर कोच की व्यवस्था की गई है। इसका उद्देश्य लंबी दूरी की रात की रेल यात्रा को अधिक आरामदायक और सुविधाजनक बनाना है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article